फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   CM Yogi will stay for two hours in Aligarh today

अलीगढ़ः सीएम योगी आज अलीगढ़ में दो घंटे रुकेंगे

Fri, 21 Jan 2022 11:30 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi will stay for two hours in Aligarh today
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को अलीगढ़ में होंगे। वे यहां करीब दो घंटे तक विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। एडीएम सिटी राकेश कुमार पटेल ने बताया कि सीएम अमौसी हवाई अड्डा लखनऊ से हेलिकॉप्टर से सुबह 11.35 बजे पीएसी स्थित हेलिपैड पर उतरेंगे। यहां से वे कार के जरिए 11:40 बजे पंडित दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय में पहुंचेंगे। यहां कोविड-19 को लेकर की गईं व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद स्वास्थ्य व प्रशासनिक अफसरों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। फिर मीडिया से बात करेंगे।
विज्ञापन

दोपहर 12:25 बजे वे बन्नादेवी स्थित जीटी रोड के रघुनाथ पैलेस पहुंचेंगे। यहां सीएम भाजपा पदाधिकारियों के साथ चुनावी बैठक करेंगे। करीब एक घंटे तक बैठक में मौजूद रहकर चुनावी रणनीति तैयार करेंगे। इसके बाद दोपहर डेढ़ बजे रघुनाथ पैलेस से पीएसी हेलिपैड से बुलंदशहर के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed