फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   CM Yogi can come to Aligarh between 6th to 10th February

Aligarh: छह से दस फरवरी के बीच में आ सकते हैं सीएम योगी, लोधा की आरएमपीएसयू में हो सकती है जनसभा

Tue, 30 Jan 2024 05:17 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 30 Jan 2024 05:17 PM IST
सार

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ आगामी 6 से 10 फरवरी के बीच अलीगढ़ आ सकते हैं। उनकी जनसभा राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के परिसर में हो सकती है। सीएम को प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर पुलिस-प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
CM Yogi can come to Aligarh between 6th to 10th February
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ छह से दस फरवरी के मध्य अलीगढ़ आ सकते हैं। वह राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (आरएमपीएसयू) समेत करोड़ों की लागत से कराए गए विकास कार्यों की परियोजनाओं को जनता को समर्पित करेंगे। साथ ही लोधा में जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

विज्ञापन


जनसभा लोधा क्षेत्र में आरएमपीएसयू के आसपास होगी। इसको लेकर पुलिस-प्रशासनिक अफसर चौकन्ना हो गए हैं। प्रस्तावित जनसभा स्थल के खेत स्वामी किसानों से उनकी अनुमति लेने के लिए संपर्क स्थापित करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


अमर उजाला पहले ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलीगढ़ आगमन व करोड़ों की लागत से होने वाले विकास कार्यों का लोकार्पण करने की संभावना जता चुका है। इस पर 29 जनवरी को मुहर भी लग गई। डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर अफसरों के साथ राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रस्तावित सभास्थल, हेलीपैड समेत अन्य स्थानों के लिए मजिस्ट्रेट नामित करने लिए एडीएम सिटी एवं नगर मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed