फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   cm respected the youth

मुख्यमंत्री ने दिया युवाओं को सम्मान

Sun, 21 Feb 2016 01:27 AM IST
अलीगढ़।
अलीगढ़। Updated Sun, 21 Feb 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
सम्मेलन का शुभारंभ मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के प्रदेश अध्यक्ष और मुख्य अतिथि मो. एबाद ने किया। सम्मेलन में समाजवादी पार्टी के चारों संगठन यूथ बिग्रेड, छात्र सभा ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि मो. एबाद और विशिष्ट अतिथि व पर्यटन सलाहकार ख्वाजा हलीम का युवा नेताओं ने 50 किलो की माला पहनाकर स्वागत व अभिनंदन किया।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष मो. एबाद ने कहा कि युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गरीबों, शोषितों, पीड़ितों की आवाज को बुलंद कर रहे हैं। उन्होंने युवाओं को नेतृत्व देकर पूरे प्रदेश में सम्मान देने का काम किया है। विशिष्ट अतिथि और पर्यटन सलाहकार मंत्री ख्वाजा हलीम ने युवाओं को समाजवादी विचारधारा का अर्थ समझाया और समाजवाद के प्रहरियों के जीवन से रूबरू कराया।
विज्ञापन


सपा छात्र सभा के प्रदेश सचिव जियाउर्रहमान ने कहा कि देश में सिर उठा रही सांप्रदायिक शक्तियाें को कुचलने के लिये समाजवादी युवाओं को एकजुट होकर आगे आना होगा। इस मौके पर संभल यूथ बिग्रेड के जिलाध्यक्ष मुबस्सिर चौधरी, सपा महानगर अध्यक्ष अज्जू इशहाक, युवजन सभा प्रदेश सचिव सलमान शाहिद, पूर्व महानगर अध्यक्ष अहमद सईद सिद्धिकी, छात्र सभा जिलाध्यक्ष रंजीत चौधरी, मो. इरशाद, मो. सालिम, अभिषेक शर्मा, डा. राधाकृष्ण शर्मा, सारिक ऐजाज, बंटी यादव, प्रेमलता, परवीन, अफसाना, जीनत, समीना आदि मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष अकरम चौधरी व प्रदेश उपाध्यक्ष पप्पू प्रधान ने अतिथियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने की तथा संचालन एम.ए. खान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed