{"_id":"60cce0548ebc3ec8500ff4df","slug":"cluster-wise-plan-ready-for-vaccination-on-21st-and-22nd-city-office-news-ali2658721113","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 व 22 को वैक्सीनेशन के लिए क्लस्टरवार योजना तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
21 व 22 को वैक्सीनेशन के लिए क्लस्टरवार योजना तैयार
अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम में टीका लगवाती युवती।
- फोटो : CITY OFFICE
Link Copied
21 और 22 जून को जिले की सभी तहसीलों में बनाए गए क्लस्टर (10 गांवों का समूह) में टीकाकरण होगा। इसमें ग्राम स्तर पर काम करने वाले प्रत्येक सरकारी महकमे का सहयोग रहेगा। एसडीएम कोल कुंवर बहादुर सिंह, एसडीएम गभाना प्रवीण यादव, एसडीएम इगलास कुलदेव सिंह, एसडीएम अतरौली पंकज कुमार, एसडीएम खैर अंजनी कुमार ने अपने-अपने इलाके के जिम्मेदार विभागों के साथ बैठक की। बैठक में निर्णय हुआ कि किसी भी स्तर पर इस कार्य को सफल बनाना है। वैक्सीनेशन गांवों में शत प्रतिशत होना है।
विज्ञापन
एसडीएम कोल कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि उन्होंने ब्लाक लोधा के सभी अधिकारियों सहित ग्राम स्तर पर काम करने वाले कर्मचारियों के साथ बैठक की। बैठक में सभी विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई कि वह अपने क्लस्टर के सभी 10 गांव में लोगों को शनिवार-रविवार को वैक्सीनेशन के प्रति लोगों को जागरूक करें। सोमवार व मंगलवार को इन सभी गांव में अभियान चलाकर शत प्रतिशत टीकाकरण कराया जाए। एसडीएम कोल के मुताबिक ग्राम चौकीदार, आंगनबाड़ी, पुलिस, पंचायत, कृषि, समाज कल्याण, राशन कोटेदार, प्रधान, शिक्षक आदि इस काम को अंजाम देंगे। क्लस्टरवार कई चरणों में वैक्सीनेशन का काम पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।