{"_id":"6341cff70ea156137e7b89db","slug":"clues-of-robbers-being-searched-from-kasganj-to-hapur-city-office-news-ali302209433","type":"story","status":"publish","title_hn":"कासगंज से हापुड़ तक तलाशे जा रहे लुटेरों के सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज से हापुड़ तक तलाशे जा रहे लुटेरों के सुराग
सार
बता दें कि हापुड़ के श्री गंगा नगर गीता मार्ग के सराफा व्यापारी पुनीत जिंदल आर्टिफिशियल ज्वैलरी का कारोबार करते हैं। शुक्रवार को वे अपने साथी संग व्यापार के सिलसिले में कासगंज से लौट रहे थे। अब इस घटना के खुलासे में पुलिस की तीन टीमें लगी हुई हैं।
विज्ञापन
विस्तार
अकराबाद क्षेत्र में पनैठी-गंगीरी रोड पर शुक्रवार शाम हापुड़ के सराफ संग हुई लूट में पुलिस को दूसरे दिन तक कोई महत्वपूर्ण सुराग हाथ नहीं लगे हैं। इतना जरूर है कि पुलिस की टीमें कासगंज से लेकर हापुड़ तक सुराग जुटाने में लगी हैं। सीसीटीवी देखे जा रहे हैं। निजी रंजिशों पर भी काम किया जा रहा है। कासगंज व हापुड़ तक के अपराधियों को रडार पर लिया गया है। तीन टीमें एसपी देहात के निर्देशन में घटना के खुलासे में लगी हुई हैं।
बता दें कि हापुड़ के श्री गंगा नगर गीता मार्ग के सराफा व्यापारी पुनीत जिंदल आर्टिफिशियल ज्वैलरी का कारोबार करते हैं। शुक्रवार को वे अपने साथी संग व्यापार के सिलसिले में कासगंज से लौट रहे थे। तभी यह घटना हुई। हालांकि शुरुआत में उन्होंने 15 लाख की लूट की खबर दी।
मगर पुलिस जांच में लूटे गए माल की कीमत 5 लाख रुपये आंकी गई। अब इस घटना के खुलासे में पुलिस की तीन टीमें लगी हुई हैं। पुनीत के हापुड़ के चलने से लेकर कासगंज आने और वहां से वापस लौटने तक के सीसीटीवी देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन
यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि कहीं कोई रेकी तो नहीं कर रहा था। एक टीम पिछले कुछ समय में जेल से छूटे अपराधियों पर काम कर रही है। साथ ही, एक टीम धरपकड़ में लगी है। संदिग्धों को लगातार उठाकर पूछताछ की जा रही है। हालांकि अभी कोई तस्वीर साफ नहीं हुई है। व्यापारिक रंजिश पर भी पुलिस की टीम काम कर रही है। उनके साथ कार में सवार लोगों के विषय में भी पूरा ब्योरा जुटाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।