{"_id":"69d42868d20bd621a5000904","slug":"cloud-opd-now-patients-medical-details-will-be-recorded-on-the-portal-aligarh-news-c-2-gur1004-946279-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्लाउड ओपीडी : अब पोर्टल पर दर्ज होगा मरीजों का चिकित्सीय ब्योरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्लाउड ओपीडी : अब पोर्टल पर दर्ज होगा मरीजों का चिकित्सीय ब्योरा
विज्ञापन
मलखान सिंह जिला अस्पताल में अब मरीजों के इलाज की प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल होने जा रही है। अस्पताल में नौ अप्रैल से क्लाउड ओपीडी सेवा शुरू की जा रही है। अब मरीजों का पूरा मेडिकल डेटा ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा।
पहले चरण में एंटी रेबीज वैक्सीन, बाल रोग और मनोचिकित्सा ओपीडी के तीन कक्ष में इस व्यवस्था को लागू किया जा रहा है। इसके लिए अस्पताल प्रशासन ने डॉक्टरों को कंप्यूटर और लैपटॉप उपलब्ध करा दिए हैं, जिससे मरीजों की बीमारी, जांच और दवाओं से जुड़ी जानकारी सीधे पोर्टल पर अपलोड की जा सके।
नई व्यवस्था के तहत डॉक्टर द्वारा दर्ज किया गया डेटा प्रिंट आउट के रूप में मरीज को दिया जाएगा। इससे दोबारा इलाज के दौरान डॉक्टरों को बीमारी के बारे में जानकारी आसानी से मिल सकेगी। इस संबंध में सीएमएस डॉ. जगवीर सिंह वर्मा ने बताया कि क्लाउड ओपीडी से न केवल इलाज की प्रक्रिया तेज और व्यवस्थित होगी बल्कि मरीजों को लंबी कतारों और कागजी औपचारिकताओं से भी राहत मिलेगी। इसके बाद अन्य विशेषज्ञों की ओपीडी में भी क्लाउड ओपीडी सेवा शुरू होगी।