फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Cloud of suspicion on organizing exhibition

नुमाइश के आयोजन पर संशय के बादल

Fri, 17 Mar 2017 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Fri, 17 Mar 2017 02:16 AM IST
विज्ञापन
Cloud of suspicion on organizing exhibition
जौलजीबी मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते कलाकार - फोटो : अमर उजाला
राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी के आयोजित होने पर अब संशय के बादल मंडरा रहे हैं। एक तो पहले से ही तैयारियां बेहद धीमी चल रही थीं। इस पर गुरुवार को भाजपा के नव निर्वाचित तीनों विधायकों ने मौजूदा समय में चल रही विभिन्न परीक्षाओं का हवाला देकर जिलाधिकारी से नुमाइश का आयोजन स्थगित करने के लिए मुलाकात की। जिलाधिकारी ने तीनों विधायकों को भरोसा दिलाया है कि वह परीक्षार्थियों का हित ध्यान में रखेंगे। इसके बाद इस बात की संभावना बलवती हो गई है कि नुमाइश का आयोजन फिलहाल स्थगित हो जाए। 
विज्ञापन

गुरुवार को भाजपा के नव निर्वाचित शहर विधायक संजीव राजा, कोल विधानसभा अनिल पाराशर और छर्रा विधानसभा रवेंद्र पाल सिंह जिलाधिकारी ऋषिकेश भास्कर यशोद से मिले। कहा, इस समय उत्तर प्रदेश की बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं। साथ ही आगरा विश्वविद्यालय और सीबीएसई की परीक्षाएं भी चल रही हैं। इस हालत में नुमाइश का आयोजन परीक्षार्थियों के लिए असहज करने वाला होगा। साथ ही नुमाइश में बिलंब भी हो चुका है। ऐसे में यहां पर जो दुकानदार आएंगे उन्हें घाटे का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए परीक्षार्थियों और दुकानदारों के हितों को देखते हुए इस बार के स्थान पर नुमाइश का आयोजन अगले वर्ष कर दिया जाए। यह उचित होगा। जिलाधिकारी ने विधायकों को भरोसा दिलाया है कि परीक्षार्थी और दुकानदारों के हितों को प्राथमिकता दी जाएगी। 
विज्ञापन


जेल रोड पर बन रहा फ्लाई ओवर भी बनेगा परेशानी
 इस समय जेल रोड पर फ्लाई ओवर निर्माण का काम चल रहा है। इसके लिए यहां पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन रोक दिया गया है। नुमाइश का आयोजन होने की स्थिति में यहां पर हमेशा से ही बहुत ट्रैफिक रहता है। अगर इस समय नुमाइश का आयोजन होता है तो यहां से किसी भी तरह का ट्रैफिक संभव नहीं है। इसलिए अगले वर्ष आयोजन के लिए यह भी तर्क दिया जा रहा है। अगले वर्ष तक फ्लाई ओवर बनकर भी तैयार हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना कार्यकारिणी बैठक की अवधि बढ़ाने पर रोष
राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी की तिथि बिना कार्यकारिणी की बैठक किए बिना ही बढ़ा दिए जाने से कुछ कार्यकारिणी सदस्यों में रोष है। प्रदर्शनी की शुरुआत पहले 20 मार्च से होनी थी, लेकिन अब इसकी तिथि 27 मार्च कर दी गई है। इसके साथ ही प्रदर्शनी की तैयारियां भी बहुत धीमी गति से चल रही हैं। नुमाइश के सामान्य मंत्री तहसीलदार कोल एसपी वर्मा ने बताया है कि नुमाइश के दौरान आयोजित होने वाले स्थानीय कार्यक्रमों को सुनिश्चित करने के लिए 18 मार्च को कोहिनूर मंच पर बैठक होगी। 


नुमाइश के सभापति जिलाधिकारी हैं। कार्यकारिणी ने उन्हें ही निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया है। पहले नुमाइश की तहबाजारी का ठेका पूल बनाकर 70 लाख में लेने की कोशिश की जा रही थी। इसलिए दोबारा प्रक्रिया करने का निर्णय लिया गया। इसके बाद मतगणना और त्योहार आया। बाद में तहबाजारी का ठेका 1.40 करोड़ रुपये में उठा।
- एसबी सिंह, एडीएम सिटी 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed