{"_id":"5f31b1dd8ebc3e3d044036ac","slug":"clerk-blackmail-by-a-young-man-city-office-news-ali2409057143","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : कमिश्नरी में तैनात लिपिक को प्यार में फंसा युवक ने किया ब्लैकमेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : कमिश्नरी में तैनात लिपिक को प्यार में फंसा युवक ने किया ब्लैकमेल
विज्ञापन
कमिश्नरी में तैनात एक लिपिक ने सासनी गेट इलाके के युवक पर प्यार में फंसाकर आपत्तिजनक वीडियो व फोटो लेने और फिर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
गैरजनपद की रहने वाली महिला लिपिक ने बताया कि यहां उससे मिलने सासनी गेट का अतुल शर्मा आता था। तभी उससे दोस्ती हो गई। उसने खुद को अविवाहित बताया। मगर, बाद में उसके विवाह की जानकारी हुई तो वह उससे दूर हो गई। आरोप है कि अतुल के पास उसके कुछ आपत्तिजनक वीडियो, फोटो और ऑडियो हैं, जिन्हें वह इंटरनेट पर डालने की धमकी देने लगा और 50 हजार रुपये मांगने लगा। इससे पहले भी वह 84 हजार रुपये ले चुका है।
सात अगस्त को अतुल दफ्तर में आया और पर्स में रखे साढ़े तीन हजार रुपये निकाल कर ले गया। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। इसके बाद रविवार रात को अतुल उसके किराए के मकान पर भी आया और गाली-गलौज करने के साथ ही तेजाब से चेहरा जलाने की धमकी देने लगा। मामले में थाना पुलिस को तहरीर दी है। इंस्पेक्टर क्वार्सी छोटेलाल के मुताबिक तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।