{"_id":"5b31507b4f1c1bf96e8ba112","slug":"cleanliness-survey-honor-dedicated-to-cleaners","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता सर्वेक्षण सम्मान सफाईकर्मियों को समर्पित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता सर्वेक्षण सम्मान सफाईकर्मियों को समर्पित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
Updated Tue, 26 Jun 2018 01:58 AM IST
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी लिमिटेड की बैठक के बाद नगर आयुक्त सत्यप्रकाश पटेल का स्वागत करते नगर निगम कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वच्छता सर्वेक्षण-2018 का सम्मान नगर आयुक्त ने नगर निगम कर्मियों को समर्पित किया है। सर्वेक्षण 2018 में पूरे देश में 173 रैंक आने व बेस्ट प्रैक्टिस व इनोवेशन के लिये मिले सम्मान को नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल ने अपने अधीनस्थ समस्त सफ ाई कर्मचारियों को समर्पित किया।
नगर निगम सेवा भवन प्रांगण में नगर आयुक्त ने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण में मिले सम्मान पर असली हक सफ ाई कर्मचारियों सहित प्रत्येक व्यक्ति का है जिसने स्वच्छता एप डाउनलोड कराने, स्वच्छता अभियान चलाने, जागरूकता लाने में नगर निगम को अपना अमूल्य सहयोग दिया।
सभी के सहयोग से निश्चित रूप से अगले वर्ष नगर निगम पूरे देश में टॉप 25 में स्थान बनाने का प्रयास करेगा।
नगर निगम सफ ाई मजदूर संघ के अध्यक्ष लाला राम ने नगर आयुक्त को आश्वसत किया कि सफ ाई कर्मचारी शहर को हर इम्तिहान में अव्वल लाने में नगर आयुक्त के साथ है। महामंत्री सुनील टूंडा ने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण में जीत का श्रेय नगर आयुक्त द्वारा सफ ाई कर्मचारियाें और नाला गैंग कर्मचारियों को दिया जाना सम्मान की बात है।
विज्ञापन
शहर और नगर आयुक्त के सहयोग के लिये सभी सफ ाई कर्मचारी उनके साथ है। नगर आयुक्त द्वारा बैस्ट प्रैक्टिस एवं इनोवेशन का सम्मान सफ ाई कर्मचारियों को समर्पित करने के समय मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉ संजीव कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ शिव कुमार, मुख्य अभियंता कैलाश सिंह, अधिशासी अभियंता रमाकांत राम, कर अधीक्षक अजीत राय, एहसान रब, विष्णु स्वरूप, सफाई मजदूर संघ के पूर्व अध्यक्ष बबलू कमल, राजकुमार खन्ना, जगदीश डागौर, दिलीप चंदेल, महेंद्र राठौर आदि मौजूद रहे।