फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Cleaning workers locked Aligarh municipal office gate

Aligarh News: सफाई कर्मियों ने नगर निगम कार्यालय गेट पर जड़ा ताला, वेतन मिलने में देरी से हैं नाराज

Sat, 21 Jan 2023 10:02 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 21 Jan 2023 10:02 PM IST
सार

अलीगढ़ नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम कार्यालय के गेट पर ताला जड़ दिया। सफाई कर्मचारियों ने वेतन में देरी को लेकर गुस्सा दिखला रहे हैं।

विज्ञापन
Cleaning workers locked Aligarh municipal office gate
नगर निगम कार्यालय के बाहर सफाई कर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वेतन मिलने में देरी होने से अलीगढ़ नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम कार्यालय के गेट पर ताला जड़ दिया। इसके बाद नगर सफाई मजदूर संघ अलीगढ़ के पदाधिकारियों ने धरना-प्रदर्शन कर नारेबाजी की। 

विज्ञापन


शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे सफाई मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने सफाई कर्मचारियों के साथ नगर निगम के गेट पर ताला लगाकर धरना-प्रदर्शन किया। संघ के अध्यक्ष प्रदीप भंडारी और  महामंत्री राधेलाल धूरी ने कहा कि ठेका सफाई कर्मचारियों को वेतन मिलने में देरी क्यों हो रही है? इसकी वजह अधिकारी नहीं बता रहे हैं। जल्द वेतन नहीं दिया गया तो आंदोलन करेंगे। कर्मचारियों के साथ उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ प्रांतीय प्रमुख महामंत्री बिल्लू चौहान और आनंद शास्त्री ने कहा कि मुख्यमंत्री का आदेश एक से पांच तारीख तक वेतन हर हाल में बांटने का है, लेकिन नगर निगम 20-22 तारीख को वेतन दे रहा है। मुख्यमंत्री के आदेशों की अधिकारी धज्जियां उड़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी सरकार की हर योजना को सफल करने के लिए अपना योगदान दे रहे हैं। स्वच्छ भारत मिशन, स्मार्ट सिटी, अमृत योजना आदि सरकार की योजनाओं में सफाई कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारी नेताओं ने कहा कि शनिवार को तालाबंदी की है। रविवार को हड़ताल भी की जाएगी। इसके बाद अध्यक्ष व महामंत्री से वेतन संबंधी अधिकारियों ने वार्ता की। अपर नगर आयुक्त ने भरोसा दिया कि शीघ्र ही ठेका सफाई कर्मचारियों का वेतन नगर आयुक्त के आने पर बांट दिया जाएगा। प्रदर्शन में पूर्व अध्यक्ष बबलू कमल आनंद शास्त्री, शरद चौहान, राधेश्याम किला, सुमित धूरी, शिवम धूरी, कपिल भंडारी, सुनील ठेकेदार, अमर रागी, सुशील पथिक आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed