फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Cleaning started near Achaleshwar temple, still work incomplete

अलीगढ़ : अचलेश्वर मंदिर के पास सफाई शुरू, फिर भी काम अधूरे

Mon, 28 Feb 2022 12:26 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 12:26 AM IST
विज्ञापन
Cleaning started near Achaleshwar temple, still work incomplete
श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर के पास नगर निगम द्वारा सफाई कराई जा रही है लेकिन अभी भी काम पूरे नहीं हुए हैं। लाइट खराब पड़ी हैं। आसपास के कुछ मंदिरों के नल खराब हैं।
विज्ञापन

सोमवार रात्रि 12 बजे के बाद से शिवालयों में जलाभिषेक शुरू हो जाएगा। लेकिन शिवालयों के पास सफाई एवं अन्य सुविधाओं का अभाव है। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद अचलेश्वर महादेव मंदिर से सटे नाले की सफाई कर दी गई है। यहां पर अचलेश्वर महादेव मंदिर से पानी गिरता है। जल निकासी के लिए पाइप लगाया गया है। लेकिन अचलेश्वर महादेव मंदिर के सामने तिराहे की लाइट नहीं जल रही है। सफाई एवं प्रकाश के अभाव में श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

स्थानीय पार्षद अलका गुप्ता ने बताया कि नगर निगम के अधिकारियों को समस्याओं से अवगत करा दिया गया है। चंपा अग्रवाल इंटर कॉलेज के पास अभी भी गंदगी है। अचलेश्वर महादेव मंदिर के आसपास के कई मंदिरों के नल खराब हैं। नगर निगम के अधिशासी अभियंता अशोक कुमार भाटी ने बताया कि मंदिरों के आसपास एवं मार्ग में साफ सफाई एवं बैरिकेडिंग आदि की व्यवस्था की गई है। रामघाट रोड, खैर रोड, दिल्ली गेट आदि क्षेत्रों में पैचिंग कार्य भी किया गया है। अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त ने बताया कि नगर निगम की टीम हर जगह लगी हुई है। श्रद्धालुओं को किसी तरह की समस्या नहीं होने दी जाएगी। सूचना मिलने पर समस्याओं का समाधान कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed