फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Cleaner Protest

सफाई कर्मचरियों ने नगर निगम में ताला जड़ा, प्रदर्शन

Tue, 19 Nov 2019 01:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
Cleaner Protest
वेतन दिए जाने की माँग को लेकर प्रर्दशन कर रहे कर्मचारियों ने नगर निगम कार्यालय के मुख्य गेट पर ता? - फोटो : CITY OFFICE
नगर निगम के ठेका सफाई कर्मचारी और संविदा सफाई कर्मचारियों को इस महीने की 18 तारीख तक भी वेतन नहीं मिलने पर नगर सफाई मजदूर संघ के नेतृत्व में सोमवार को नगर निगम के सेवा भवन में जमकर हंगामा और प्रदर्शन हुआ। गुस्साए सफाई कर्मचारियों ने सेवा भवन के मुख्य प्रवेश द्वार पर ताला जड़ दिया। इससे नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी अंदर बंधक बनकर रह गए। बाद में 24 घंटे के अंदर वेतन भुगतान का आश्वासन दिए जाने के बाद ही मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

नगर सफाई मजदूर संघ के अध्यक्ष प्रदीप भंडारी, महामंत्री राधेलाल धूरी के नेतृत्व में सोमवार को सैकड़ों सफाई कर्मचारी सेवा भवन पहुंच गए। यहां पर मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया और धरना देकर प्रदर्शन होने लगा। प्रदीप भंडारी ने बताया कि ठेका सफाई कर्मचारियों व संविदा कर्मचारियों को अभी तक वेतन नहीं मिल पाया है। प्रदीप भंडारी ने कहा है कि सरकार का शासनादेश है कि ठेका सफाई कर्मचारियों का 59 रुपये प्रति माह के हिसाब से उनके वेतन में बढ़ोतरी होनी चाहिए जो अभी तक नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

धरने पर बैठे आनंद शास्त्री, पूर्व अध्यक्ष बबलू कमल ने बताया कि अलीगढ़ नगर निगम में तालाबंदी तब की गई है जब अधिकारों का हनन हो रहा है। ताला जड़ने से भवन के अंदर बैठे सहायक नगर आयुक्त सहित, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी, कर अधीक्षक सहित अन्य स्टाफ अंदर ही बंद हो गया। करीब पौन घंटे तक ताला बंदी की स्थिति रही। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने सहायक नगर आयुक्त राज बहादुर सिंह को ज्ञापन सौंपा गया है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि 24 घंटे के अंदर भुगतान किया जाएगा। इसके बाद ही प्रदर्शनकारी शांत हुए। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता बिल्लू चौहान, शरद चौहान, विपिन चंचल, नितिन चौहान, नवीन वाल्मीकि, मनोज वाल्मीकि, शिवम वाल्मीकि, रूपेश चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed