फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Clean drinking water not available even after two years

Aligarh News: दो साल बाद भी नहीं मिला स्वच्छ पेयजल

Sat, 04 Apr 2026 02:49 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Clean drinking water not available even after two years
ग्राम सुनामई में लगी पानी की टंकी। - फोटो : samvad
ग्राम पंचायत सुनामई में दो वर्ष पूर्व करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से बनी पानी की टंकी से ग्रामीणों को अब तक स्वच्छ पेयजल नहीं मिल सका है।
विज्ञापन


लगभग 3500 की आबादी वाले इस गांव में नगला ढक माजरा भी शामिल है, जहां करीब 700 घरों में कनेक्शन दिए जा चुके हैं, लेकिन पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हो पाई। ग्रामीणों का आरोप है कि पाइपलाइन जगह-जगह से लीक हो रही है। कई घरों की टोंटियां भी टूट चुकी हैं। साथ ही पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़क की मरम्मत न होने से बारिश में आवागमन भी बाधित होता है। ग्राम प्रधान कीर्ति शर्मा ने बताया है कि ट्यूबवेल ऑपरेटर को भी एक साल से भुगतान नहीं मिला है। इससे व्यवस्था प्रभावित हो रही है।




जब से टंकी लगी है, कभी-कभी पानी घरों के लिए आता है। टंकी से नियमित पानी पहुंचने की व्यवस्था होनी चाहिए जिससे लोगों को परेशानी न हो। - शिवशंकर शर्मा, स्थानीय निवासी।
विज्ञापन




जल जीवन मिशन के तहत कार्य मानकों के अनुरूप नहीं किया गया है। पाइपलाइन लीकेज हो रही हैं। सड़क पर जगह-जगह गढ्ढे हो रहे हैं। - विकास पंडित, एडवोकेट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed