फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Class VIII student could not hear the table of 17, clarification from teachers

अलीगढ़ : आठवीं का छात्र नहीं सुना पाया 17 का पहाड़ा, शिक्षकों से स्पष्टीकरण

Fri, 06 May 2022 12:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Class VIII student could not hear the table of 17, clarification from teachers
बेसिक शिक्षा विभाग के उच्च प्राथमिक विद्यालय मडराक का निरीक्षण कोल विधायक अनिल पाराशर ने किया। इस दौरान आठवीं का छात्र 17 का पहाड़ा नहीं सुना सका। बीएसए सतेंद्र कुमार ने शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को विद्यालय पहुंचे कोल विधायक को पढ़ाई की खराब गुणवत्ता से वाकिफ होना पड़ा, जब कक्षा छह व सात के विद्यार्थी गुड मार्निंग नहीं लिख पाए।
उन्होंने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शिक्षकों से शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने, छात्र संख्या कम होने पर नाराजगी जताई। प्रांगण में इंटरलॉकिंग व कक्षा में टाइल लगाने के निर्देश नगर पंचायत मडराक के ईओ को दिए। गोद लिए प्राथमिक विद्यालय मनोहरपुर कायस्थ का निरीक्षण भी विधायक ने किया। विद्यालय में स्मार्ट क्लास तैयार कराने व विद्यार्थियों के लिए फर्नीचर की व्यवस्था कराने की घोषणा की। मडराक के स्कूल में छात्र संख्या भी कम पाई गई। शिक्षा गुणवत्ता में भी कमी मिली। इस अवसर पर बीईओ कैलाश चंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed