{"_id":"62741f857fbfad7a8f509dac","slug":"class-viii-student-could-not-hear-the-table-of-17-clarification-from-teachers-aligarh-news-ali2908586127","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : आठवीं का छात्र नहीं सुना पाया 17 का पहाड़ा, शिक्षकों से स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : आठवीं का छात्र नहीं सुना पाया 17 का पहाड़ा, शिक्षकों से स्पष्टीकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेसिक शिक्षा विभाग के उच्च प्राथमिक विद्यालय मडराक का निरीक्षण कोल विधायक अनिल पाराशर ने किया। इस दौरान आठवीं का छात्र 17 का पहाड़ा नहीं सुना सका। बीएसए सतेंद्र कुमार ने शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा है।
बृहस्पतिवार को विद्यालय पहुंचे कोल विधायक को पढ़ाई की खराब गुणवत्ता से वाकिफ होना पड़ा, जब कक्षा छह व सात के विद्यार्थी गुड मार्निंग नहीं लिख पाए।
उन्होंने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शिक्षकों से शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने, छात्र संख्या कम होने पर नाराजगी जताई। प्रांगण में इंटरलॉकिंग व कक्षा में टाइल लगाने के निर्देश नगर पंचायत मडराक के ईओ को दिए। गोद लिए प्राथमिक विद्यालय मनोहरपुर कायस्थ का निरीक्षण भी विधायक ने किया। विद्यालय में स्मार्ट क्लास तैयार कराने व विद्यार्थियों के लिए फर्नीचर की व्यवस्था कराने की घोषणा की। मडराक के स्कूल में छात्र संख्या भी कम पाई गई। शिक्षा गुणवत्ता में भी कमी मिली। इस अवसर पर बीईओ कैलाश चंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे। ब्यूरो