{"_id":"696b5bb587cc27257509dab3","slug":"class-invigilator-and-static-sector-magistrates-deployed-for-the-up-board-exams-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Board: बोर्ड परीक्षा में 7600 कक्ष निरीक्षक होंगे तैनात, 136 स्टेटिक-23 सेक्टर मजिस्ट्रेट की भी होगी तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Board: बोर्ड परीक्षा में 7600 कक्ष निरीक्षक होंगे तैनात, 136 स्टेटिक-23 सेक्टर मजिस्ट्रेट की भी होगी तैनात
Sat, 17 Jan 2026 03:22 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 17 Jan 2026 03:22 PM IST
सार
अलीगढ़ जनपद में होने वाली यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती होगी। साथ ही सचल दल भी बनाए गए हैं। जल्द ही परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा 2026
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए अलीगढ़ जिले के 136 परीक्षा केंद्रों पर 7,600 कक्ष निरीक्षक तैनाती होगी। इनमें बेसिक शिक्षा विभाग से 4,400 और माध्यमिक शिक्षा विभाग के तीन हजार शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल होंगे।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से शुरू हो रही है। इस साल करीब 1,01,544 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। सभी सेंटरों पर 136 केंद्र व्यवस्थापक और 136 सह केंद्र व्यास्थापकों की तैनाती की गई है। परीक्षा केंद्रों पर वहीं के प्रधानाचार्यों को केंद्र व्यवस्थापक नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
इसके साथ सह केंद्र व्यवस्थापक होंगे। बोर्ड परीक्षा में 136 स्टेटिक मजिस्ट्रेट और 23 सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती होगी। विभाग ने लगभग 10 सचल दल बनाए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक डाॅ. पूरन सिंह ने बताया कि जल्द ही परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया जाएगा।
विज्ञापन