{"_id":"602197698ebc3e4a1a40c93c","slug":"class-6-to-8-will-start-tomorrow-city-office-news-ali2557758129","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी स्कूल तैयार, कल से लगेंगी 6 से 8 तक की कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी स्कूल तैयार, कल से लगेंगी 6 से 8 तक की कक्षाएं
Tue, 09 Feb 2021 02:12 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला, अलीगढ़।
अमर उजाला, अलीगढ़।
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
पब्लिक स्कूल डेवलपमेंट सोसाइटी की बैठक में पदाधिकारी।
- फोटो : CITY OFFICE
निजी स्कूलों में 10 फरवरी से कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों की पढ़ाई शुरू होगी। इसके लिए पब्लिक स्कूल डेवलेपमेंट सोसाइटी (पीसीडीएस) ने कमर कस ली है। हालांकि, सोसाइटी ने बच्चों को स्कूल भेजने व लाने की जिम्मेदारी अभिभावकों को दी है, क्योंकि सत्र खत्म होने में 20-25 दिन शेष हैं। अलबत्ता, 2 अप्रैल से शुरू हो रहे नए सत्र में ट्रांसपोर्ट की सुविधा बहाल हो जाएगी।
ये बातें सोसाइटी के अध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल, उपाध्यक्ष डॉ. अहमद मुज्तबा सिद्दीकी अलबरकात स्कूल व सचिव डॉ. राकेश नंदन हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल ने पत्रकार वार्ता में कहीं। उन्होंने कहा कि कक्षा 8 तक की आनलाइन परीक्षाएं होंगी, जबकि कक्षा 9 व 11 की परीक्षाएं स्कूलों में होंगी। कोविड-19 व सरकार के दिशा-निर्देश के आधार पर 50 प्रतिशत बच्चों को स्कूल बुलाया जाएगा। हालांकि, जो बच्चे आएंगे, उसके लिए उनके अभिभावकों से रजामंदी ली जाएगी, जो बच्चे नहीं आना चाहते हैं, उन पर दबाव नहीं बनाया जाएगा।
स्कूलों में बनेगा आइसोलेशन रूम
सोसाइटी की साधारण सभा में तय हुआ कि कोविड-19 के दिशा-निर्देशों के तहत स्कूलों में व्यवस्थाएं की जाएंगी। यदि किसी बच्चे को किसी तरह का कोई लक्षण होगा तो उसके लिए अलग से आइसोलेशन रूम बनाया जाएगा। इसके बाद उसके माता-पिता को सूचित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
जल्द आएंगे सीबीएसई के अधिकारी
सोसाइटी के सचिव डॉ. राकेश नंदन ने बताया कि जल्द ही सीबीएसई नोएडा क्षेत्र के अधिकारी मनीष अग्रवाल अलीगढ़ आएंगे, उन्होंने आने की स्वीकृति प्रदान की है।
बनेगा एकेडमिक कलेंडर
स्कूलों को खोले जाने को लेकर सोसाइटी की बैठक हुई, जिसमें इन बिंदुओं पर चर्चा हुई। इसमें एकेडमिक कलेंडर बनने पर भी चर्चा हुई।
ये रहे मौजूद
पीएसडीएस की कोषाध्यक्ष आरती मित्तल मदर्स टच स्कूल, श्याम कुंतैल ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल, पारुल जिंदल नारायणी इंटरनेशनल स्कूल, जनमेजय बेहरा डीपीएस सिविल लाइंस, बृजमोहन डीपीएस आगरा रोड, सबीहा खान अलबरकात स्कूल, लुबना सिद्दीकी इकरा पब्लिक स्कूल, आयशा मॉडर्न कान्वेंट स्कूल, जीशान चौधरी एसीएन, अनिल कुमार शर्मा महर्षि विद्या मंदिर, अंकुर शर्मा अंकुर पब्लिक स्कूल, आलोक कुलश्रेष्ठ, अंजू राठी रेडिएंट इंग्लिश स्टार्स स्कूल, डॉ. पायल सिंह जीडी पब्लिक स्कूल, सुनीता सिंह विश्व भारती पब्लिक स्कूल, अभिषेक सिंह रेंज हिल्स पब्लिक स्कूल, अरुण कसेरा विक्टोरिया पब्लिक स्कूल, केतन सिंह केतन कान्वेंट स्कूल, इरफान नकवी, फैसल अलीगढ़ पब्लिक स्कूल, निशात फैज, वुडवाइन पब्लिक स्कूल, अकील इदरीस ब्लैक डेल पब्लिक स्कूल, अनिल वर्मा सेंट जॉन्स स्कूल अतरौली, अजय शर्मा थ्री डॉट्स स्कूल, वीके चौधरी हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल आदि।