फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Class 12 student attacked in AMU Allama Iqbal Hall injured

Aligarh News: एएमयू के अल्लामा इकबाल हॉल में बारहवीं के छात्र पर हमला, घायल

Sun, 19 Mar 2023 12:10 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 19 Mar 2023 12:10 AM IST
सार

रात करीब 10:30 बजे गाजीपुर के बारहवीं के छात्र से उसके कुछ साथियों का हॉल में ही विवाद हो गया। इस विवाद में अब्दुल रज्जाक के साथ मारपीट कर दी गई। आरोप है कि बिहार के रहने वाले एक साथी छात्र ने धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे अब्दुल रज्जाक गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
Class 12 student attacked in AMU Allama Iqbal Hall injured
एएमयू - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के अल्लामा इकबाल हॉल में शनिवार देर रात बारहवीं के एक छात्र को धारदार हथियार से वार कर घायल कर दिया। छात्र को नाजुक हालत में जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद एएमयू इंतजामिया से जुड़े लोग मौके पर आ गए और उन्होंने घटना की जानकारी ली। इस मामले में पीड़ित छात्र की ओर से प्रॉक्टर कार्यालय के जरिए थाने में तहरीर देने की तैयारी चल रही थी।

विज्ञापन


घटनाक्रम रात करीब 10:30 बजे का है। यहां मूल रूप से गाजीपुर के बारहवीं के छात्र 20 वर्षीय अब्दुल रज्जाक से उसके कुछ साथियों का हॉल में ही विवाद हो गया। इस विवाद में अब्दुल रज्जाक के साथ मारपीट कर दी गई। आरोप है कि बिहार के रहने वाले एक साथी छात्र ने धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे अब्दुल रज्जाक गंभीर रूप से घायल हो गया। इससे हॉल में अफरा-तफरी मच गई। 
विज्ञापन


सूचना पर प्रॉक्टर ऑफिस से एएमयू इंतजामिया से जुड़े लोग हॉल में पहुंच गए। उन्हें लहूलुहान छात्र अब्दुल्ल रज्जाक को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। प्रॉक्टर मोहम्मद वसीम अली ने बताया कि छात्र को घायल अवस्था में उपचार को भर्ती कराया गया है। प्रकरण की जांच करायी जा रही है। उन्होंने बताया कि छात्र की ओर से प्रॉक्टर कार्यालय को तहरीर दी गई है। जिसे जांच को सिविल लाइंस थाने भिजवाया गया है। प्रभारी निरीक्षक प्रवेश राणा ने बताया कि मामले में जांच की जा रही रही है। छात्र की हालत खतरे से बाहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed