फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Clash between two groups of students in AMU library canteen grounds

AMU: लाइब्रेरी कैंटीन मैदान में छात्रों के दो गुटों में टकराव, मारपीट, फायरिंग, तमंचे की बट मारकर छात्र घायल

Thu, 05 Sep 2024 11:33 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 05 Sep 2024 11:33 PM IST
सार

5 सितंबर की सुबह दो छात्र गुटों में किसी बात पर झगड़ा हुआ था। हालांकि उस समय सुलह हो गई। दोपहर में दोनों छात्र गुट लाइब्रेरी के पीछे कैंटीन पर मौजूद थे। तभी फिर वाद विवाद के दौरान मारपीट हो गई।

विज्ञापन
Clash between two groups of students in AMU library canteen grounds
एएमयू कैनेडी ऑडीटोरियम के पास छात्रों में हुई मारपीट के बाद घायल सोएल - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की मौलाना आजाद लाइब्रेरी कैंटीन के मैदान में 5 सितंबर दोपहर छात्रों के दो गुटों में टकराव हो गया। जमकर मारपीट हुई। इस दौरान हुई फायरिंग से कैंपस में भगदड़ मच गई। एक छात्र के सिर पर तमंचे की बट मारी गई जिससे वह घायल हो गया।घायल को मेडिकल कॉलेज भेजा गया। सीसीटीवी की मदद से दोनों ओर के छात्रों को चिह्नित कर लिया गया है। पुलिस व प्रॉक्टर टीम जांच कर रही है।

विज्ञापन


5 सितंबर की सुबह दो छात्र गुटों में किसी बात पर झगड़ा हुआ था। हालांकि उस समय सुलह हो गई। दोपहर में दोनों छात्र गुट लाइब्रेरी के पीछे कैंटीन पर मौजूद थे। तभी फिर वाद विवाद के दौरान मारपीट हो गई। आरोप है कि एक गुट की ओर से तीन-चार राउंड फायर किए गए। हालांकि, गोली किसी को नहीं लगी। मगर फायरिंग के शोर पर कैंपस में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर प्रॉक्टर टीम मौके पर पहुंची। तब तक हमलावर गुट बाइकों पर सवार होकर भाग गए।
विज्ञापन

एएमयू घटना
मौके पर एक बीए तृतीय वर्ष का छात्र सुहेल घायल मिला। जिसके सिर और आंख के पास तमंचे की बट से चोट लगी थी। तत्काल उसे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। खबर पर पुलिस भी आ गई। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। एएसपी सीओ तृतीय अमृत जैन के अनुसार छात्र गुटों में झगड़ा और मौके पर फायरिंग हुई है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। एएमयू की मदद से मौके के सीसीटीवी देखे जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र गुटों में सुबह झगड़ा हुआ। फिर वे दोपहर में कैंटीन के पास भिड़ गए। इनमें घायल छात्र बीए तृतीय वर्ष का है। उसको गोली नहीं लगी है। दूसरे गुट में भागे छात्र पैरामेडिकल कोर्स के बताए जा रहे हैं। उनके साथ कुछ बाहरी भी बताए जा रहे हैं। अभी झगड़े की वजह साफ नहीं हुई है। - प्रो.वसीम अली, प्रॉक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed