फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   City will become beautiful

10 मार्च तक जन सहयोग से शहर बनेगा ‘खूबसूरत’

Tue, 09 Feb 2021 01:17 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
City will become beautiful
सेंटर प्वाइंट बाजार का फोटो। - फोटो : CITY OFFICE
स्मार्ट सिटी योजना के तहत ताला और तालीम की नगरी अलीगढ़ की सूरत मुखौटा सुधार अभियान (फसाड इंप्रूवमेंट ड्राइव) के तहत बदलने की योजना तैयार की गई है। इस योजना के तहत शहर को सफेद रंग में रंगा जाएगा। सफेद रंग के चयन के पीछे कारण यह बताया जा रहा है कि ताला सिल्वर यानी सफेद रंग का होता है। साथ ही तालीम यानी शिक्षा लोगों को सभ्य और शांतिपूर्ण जीवन जीने की राह दिखाती है। शांति का प्रतीक भी सफेद रंग होता है। पूरे शहर को दस सेक्टर में बांट कर नोडल अधिकारियों को 10 मार्च तक वक्त दिया गया है, जो लोगों को उनके आवास, दुकान, कांप्लेक्स की सड़क किनारे की दीवारों को सफेद रंग में स्वेच्छा से रंगवाने के लिए प्रेरित करेंगे। स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ ही थानाध्यक्षों को भी इस मुहिम में जागरूकता संदेश फैलाने का काम सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

मंडलायुक्त गौरव दयाल ने बताया कि नोडल अधिकारियों को 10 फरवरी को सेक्टर दे दिए जाएंगे। 11 फरवरी को अधिकारियों को इसकी समुचित जानकारी दी जाएगी। नोडल अधिकारी काम करने वाली एजेंसी के साथ 15, 18 और 22 फरवरी को क्रमश: तीन बैठकें करेंगे। 10 मार्च तक काम पूरा करना होगा। मंडलायुक्त गौरव दयाल ने स्पष्ट किया है कि शहर को सजाने की योजना में प्रशासन की ओर से सफेद रंग को महत्व दिया जाएगा। लोगों से सहयोग लिया जाएगा। जनता के लिए यह स्वैच्छिक है। इसके पीछे का उद्देश्य बेतरतीब बोर्ड, होर्डिंग, बैनर, इधर उधर निकले गार्डर-एंगल, मनमाफिक निर्माण को एक समान किया जाएगा, ताकि वो देखने में खूबसूरत लगे। नोडल अधिकारियों के साथ बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ आर्किटेक्ट भी होंगे, जिससे डिजाइन बेहतर बन सके।
विज्ञापन

शहर के दस सेक्टर
सेक्टर-1 - उदय सिंह जैन रोड, ढपरा रोड (अप्सरा सिनेमा से सराय हकीम रोड), रसलगंज-सराय हकीम रोड (अग्रसेन चौक से बारहद्वारी तक), महावीर गंज रोड (बारहद्वारी चौराहे से अब्दुल करीम चौराहा तक), सराय लवरिया रोड (बारहद्वारी चौराहे से तहसील के पीछे तक), गूलर रोड (तहसील के पीछे तिराहे से देहली गेट तक) और कनवरी गंज रोड (सब्जी मंडी चौराहे से देहली गेट चौराहे तक) को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-2 - जयगंज रोड (सासनी गेट चौराहे से कुंजीलाल दालसेव वालों की दुकान तक), जीटी रोड (धनीपुर मंडी से छर्रा अड्डा पुल होते हुए सारसौल फल मंडी/कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल वाली गली तक) जिज्ञासु मार्केट गांधी पार्क, आर्य समाज रोड (घंटे वाले की दुकान के सामने से रामलीला ग्राउंड तक), रेडियो मार्केट मामू भांजा, फफाला मार्केट, रेलवे रोड/सुभाष रोड (मालगोदाम से अब्दुल्ला करीम चौराहे तक), पत्थर बाजार रोड, शाहकमाल रोड (मालगोदाम से मीनाक्षी पुल के नीचे तक) तक शामिल है।
सेक्टर-3 - आगरा रोड गांधी पार्क से रूसा हॉस्पिटल तक, महेंद्र नगर मुख्य मार्ग हाथरस अड्डा से भदेशी तक, बाबूलाल जैन इंटर कॉलेज वाली सड़क पर खिरनी गेट पुलिस चौकी के सामने से पला होली चौक तक, बड़ा बाजार (मदार गेट पुलिस चौकी से फूल चैराहे होते हुए अब्दुल्ला करीम चैराहे तक), सराफा बाजार (फूल चौराहे से पुल कंजरान/छतारी वाली मस्जिद तक), फूल चौराहे से सब्जी मंडी चौराहे तक।
सेक्टर-4 - खैर रोड (देहली गेट चौराहे से नादा पुल तक), मोहम्मद अली रोड (अब्दुल करीम चौराहे से जामा मस्जिद होते हुए खटीकान चौराहे तक), चंदन शहीद रोड (जामा मस्जिद/थाना कोतवाली से चंदन शहीद चौराहे तक), उस्मानपाडा रोड (हाथीपुल से चंदन शहीद चौराहे तक), माता मंदिर रोड (गांधी पार्क अवंती बाई चौराहे से शाहकमाल रोड तक), खैर बाईपास रोड (सारसौल मोहनलाल गौतम चौराहे से नादा पुल तक), गोंडा रोड (खैर रोड से नीवरी मोड़ तक)।
सेक्टर-5 - जमालपुर मुख्य मार्ग (अनूपशहर रोड से बड़ी मस्जिद तक), गली जमालपुर (बड़ी मस्जिद से जाफरी ड्रेन तक मुख्य बाजार) हमदर्द नगर 24 फुटा रोड मुख्य मार्ग, नगला पटवारी रोड (फिरदौस नगर पुल से जाफरी ड्रेन तक), बरौला बाईपास रोड, आईटीआई रोड (बरौला पुल से नुमाइश ग्राउंड तक)।
सेक्टर-6 - शाह जमाल तेलीपाडा रोड (नई ईदगाह, चरखवालान चौराहे से गोंडा रोड तक), भुजपुरा मेन रोड (भुजपुरा चौराहे से बिजली घर तक), बाबरी मंडी रोड (भुजपुरा चौराहे से बिजली घर तक), भुजपुरा तुर्कमान गेट जंगल गड़ी बाईपास रोड (सासनीगेट चौराहा इगलास रोड से खैर रोड तक), तुर्कमान गेट रोड (तुर्कमान गेट बाईपास रोड से चंदन शहीद रोड तक), सराय मियां रोड (तुर्कमान गेट पुलिस चौकी से थाना देहली गेट तक)।
सेक्टर-7 - गली गुल्लू जी (तांगा रोड के पीछे से महावीरगंज रोड तक ), छिपैटी बाजार (सब्जी मंडी चौराहे से रूसा तक), दालमंडी (छिपैटी बाजार से महावीरगंज बाजार तक), बाजार महावीर गंज (महावीरगंज हनुमान मंदिर के दोनों ओर घुड़िया बाग तक), दही वाली गली गली (बड़ा बाजार रोड गनपत रसगुल्ले वाले से छतरी वाले कुएं तक), मामू भांजा (रेलवे रोड चेक पोस्ट स्टोर से ख्यालीराम हलवाई वाले चौराहे तक), इंदिरा मार्केट एवं कोर्ट ऑफ कंपाउंड रोड स्थित बाजार तक।
सेक्टर 8 - लाल डिग्गी रोड (मैरिस रोड चौराहे से लाल डिग्गी तक), अमीर निशां बाजार (लाल डिग्गी रोड से दोदपुर रोड तक), जीवनगढ़ मेन रोड (केला नगर चौराहे से क्वार्सी बाईपास पुलिया तक), मेडिकल रोड (दोदपुर तिराहे से मेडिकल कॉलेज तक), फार्म रोड (रामघाट रोड से केलानगर चौराहे तक), दोदपुर रोड (केला नगर चौराहे से एएमयू सर्किल तक), अनूपशहर रोड (कठपुला से एफएम टावर तिराहे तक)।
सेक्टर-9 - दुबे का पड़ाव रोड (आगरा रोड शीशियापाड़ा से मीनाक्षी पुल तक), गुरुद्वारा रोड (छर्रा अड्डा पुल से मीनाक्षी पुल तक), समद रोड (गांधी आई हास्पिटल से स्टेट बैंक तिराहे तक), पान दरीबा रोड (मीनाक्षी पुल से रेलवे स्टेशन तक), मथुरा रोड (रेलवे स्टेशन से सेंटर प्वाइंट चौराहे तक), मैरिस रोड (सेंटर प्वाइंट चौराहे से केलानगर चौराहे तक), लक्ष्मीबाई रोड (किशनपुर तिराहे से मैरिस रोड तक)।

सेक्टर-10 - डोरी नगर मुख्य मार्ग (रेलवे लाइन से नगला मानसिंह रोड), रामघाट रोड (मीनाक्षी पुल से पीएसी तक), स्वर्ण जयंती नगर मुख्य रोड, सुदामापुरी रोड (गुरुद्वारा रोड से चंदनियां मरघट तक), विष्णुपुरी रोड (महाजन होटल से वरुण हास्पिटल तक), सुरेंद्र नगर मेन रोड (गुरुद्वारा रोड से सुरेंद्र नगर पानी की टंकी तक) एवं क्वार्सी बाई रोड (नगला मानसिंह से अनूपशहर रोड तक) को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed