{"_id":"6aee44434956e1350c04f879","slug":"city-residents-grapple-with-power-crisis-during-the-festival-aligarh-news-c-2-gur1004-1107057-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: त्योहार पर बिजली संकट से जूझे शहरवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: त्योहार पर बिजली संकट से जूझे शहरवासी
Sat, 07 Nov 2026 02:48 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Sat, 07 Nov 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : Archive
धनतेरस के त्योहार पर जहां शहर रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा रहा था, वहीं कई इलाकों के लोग बिजली संकट से परेशान रहे। कहीं फीडर से बिजली आपूर्ति ठप रही तो कहीं एक और दो फेज गायब होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
नौरंगाबाद फीडर से जुड़े उपभोक्ता सुबह से ही बिजली आने का इंतजार करते रहे। सुबह सात बजे से 10 बजे तक आपूर्ति ठप रही। वहीं मैरिस रोड पर दोपहर करीब दो बजे से बिजली की समस्या सामने आई। यहां कुछ दुकानों पर एक फेज की सप्लाई आ रही थी, जबकि कई दुकानों पर बिजली पूरी तरह गायब रही, इससे व्यापारियों को परेशानी हुई। इसी तरह रात करीब 08 :30 बजे नगला मसानी के धोबीघाट क्षेत्र में दो फेज की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। त्योहार के दिन बिजली की आंखमिचौली से दुकानदारों और स्थानीय लोगों में नाराजगी रही।
बिजलीघरों का किया निरीक्षण
त्योहार पर शहर में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए मुख्य अभियंता अरविंद नायक, अधीक्षण अभियंता अंशुमान यादव के नेतृत्व में एक्सईएन और एसडीओ ने क्लॉक टावर, लाल ताल आदि बिजलीघरों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बिजली आपूर्ति की व्यवस्था का जायजा लेते हुए कर्मचारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए।