फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   City Development Commissioner inspects sewer treatment plant

नगर विकास आयुक्त ने किया सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण 

Thu, 18 Jun 2020 07:31 PM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Thu, 18 Jun 2020 07:31 PM IST
विज्ञापन
City Development Commissioner inspects sewer treatment plant
ए टू जेड प्लांट का निरीक्षण करते नगर विकास सचिव अनुराग यादव। - फोटो : Rupesh
नगर विकास सचिव अनुराग यादव ने इगलास रोड पर निर्माणाधीन वेस्ट टू एनर्जी प्लांट एवं सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। एटूजेड प्लांट के निरीक्षण के दौरान कार्य क्षमता बढ़ाने एवं प्लांट को निरंतर कार्य में रखने का निर्देश नगर आयुक्त को दिया। उन्होंने एटूजेड प्लांट परिसर में पौधारोपण भी किया। 
विज्ञापन



 नगर विकास सचिव जिले के कोविड-19 नोडल अधिकारी भी हैं। कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन द्वारा किए गए कार्यों एवं कोरोना मरीज के डेथ ऑडिट के सिलसिले में अलीगढ़ में हैं। बृहस्पतिवार को उन्होंने नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल के साथ तीनों प्लांटों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन



अनुराग यादव ने जल निगम के अधिकारियों को प्रोजेक्ट कार्य को मानक एवं अनुबंध की शर्तों के अनुसार शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। वेस्ट टू एनर्जी प्लांट के निकट जल निगम द्वारा बनाई जा रहे ओवरहेड टैंक के लिए पानी का सैंपल चेक करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



मौके पर मौजूद अधिशासी अभियंता जल वीनेश कुमार ने सचिव नगर विकास को अवगत कराया कि पानी का सैंपल चेक करने के बाद ही ओवर हेड टैंक का निर्माण किया जा रहा है। सचिव ने एटूजेड में कूड़े से खाद और इंटरलॉकिंग ब्रिक्स बनने की पूरी प्रक्रिया को देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed