{"_id":"60fc58308ebc3e57fc616526","slug":"cinema-malls-gyms-will-remain-closed-city-office-news-ali268940079","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः नगर आयुक्त ने जींस, टी शर्ट, स्पोर्ट्स शूज व चप्पल पर लगाई रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः नगर आयुक्त ने जींस, टी शर्ट, स्पोर्ट्स शूज व चप्पल पर लगाई रोक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडलायुक्त गौरव दयाल के आदेश पर नगर आयुक्त प्रेम रंजन सिंह ने नगर निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कार्यालय में जींस, टी शर्ट, स्पोर्ट्स शूज व चप्पल में आने पर रोक लगा दी है। शनिवार को उन्होंने यह आदेश जारी कर दिया।
उन्होंने स्पष्ट कहा है कि सोमवार से नगर निगम के सभी कार्यालयों के कर्मचारी एवं अधिकारी सामान्य पैंट शर्ट एवं जूते पहनकर ही कार्यालय आएं।
आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बताते चलें कि शासन ने सरकारी कार्यालयों में अधिकारी एवं कर्मचारियों के ड्रेस कोड लागू करते हुए कहा था कि सरकारी कार्यालयों में अधिकारी एवं कर्मचारी जींस, टी शर्ट, स्पोर्ट्स शूज व चप्पल पहनकर न आएं। इसके बाद कमिश्नर गौरव दयाल ने सभी विभागों के अध्यक्षों को पत्र भेजकर आदेशों का पालन करने के निर्देश जारी किए।