फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Christmas cake market in Aligarh

क्रिसमस पर सजा केक का बाजार: ड्राई, फ्रूट-रम और प्लम केक के साथ हैंडमेड चॉकलेट बनी पहली पसंद

Tue, 17 Dec 2024 10:48 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 17 Dec 2024 10:48 AM IST
सार

क्रिसमस को लेकर बेकरी और दुकानों पर केक के आर्डर पहुंचने लगे हैं। इनमें चॉकलेट केक, इटालियन क्रीम, स्टिकी टॉफी पुडिंग, डेट्स नट लोफ और फ्रूट केक खासतौर पर तैयार किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Christmas cake market in Aligarh
नौरंगाबाद स्थित एक दुकान पर सजे केक - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रभु यीशु के जन्मदिन क्रिसमस के मौके पर बाजार सज चुका है। क्रिसमस ट्री, स्टार, घंटी, गिफ्ट के सैकड़ों आइटम बाजार में उपलब्ध हैं। केक, पेस्ट्री, चॉकलेट की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। प्रमुख बेकरियों में केक की नई वैरायटी लोगों को लुभा रही हैं। ड्राई केक, फ्रूट-रम और प्लम केक समेत कई प्रकार की पुडिंग भी लोगों को पसंद आ रही है। इसके अलावा क्रिसमस ट्री और सांता क्लॉज के आकार वाले केक आकर्षण के केंद्र में हैं।

विज्ञापन


क्रिसमस को लेकर बेकरी और दुकानों पर केक के आर्डर पहुंचने लगे हैं। इनमें चॉकलेट केक, इटालियन क्रीम, स्टिकी टॉफी पुडिंग, डेट्स नट लोफ और फ्रूट केक खासतौर पर तैयार किए जा रहे हैं। स्पेशल फ्रूट-रम और प्लम केक की मांग अधिक है। बाजार में 220 रुपये किलो से लेकर हजारों रुपये तक के केक उपलब्ध हैं। जिनका लोग एडवांस ऑर्डर कर रहे हैं।
विज्ञापन

उपहार में देने के लिए चॉकलेट की भी मांग

क्रिसमस पर केक के साथ चॉकलेट की भी अच्छी मांग रहती है। कारोबारियों की मानें तो हैंडमेड चॉकलेट सबसे ज्यादा मांग में हैं। चॉकलेट क्रीम की फिलिंग इसके स्वाद को बढ़ा देती है। इसकी कीमत बाजार में अलग-अलग है। चॉकलेट 30 रुपये से शुरू हो जाती है। किलो में ये 600 से 2 हजार रुपये तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

क्रिसमस करीब आते ही केक, चॉकलेट, पुडिंग की मांग बढ़ गई है। अभी 30 से 40 किलो केक रोजाना बिक रहा है। क्रिसमस के आसपास इसकी सेल तीन गुना तक बढ़ जाएगी।-निखिल, कारोबारी।

क्रिसमस पर सबसे खास चीज केक, पेस्ट्री ही हैं। सभी लोग इसे पसंद करते हैं। बच्चों को चॉकलेट काफी अच्छी लगती है। त्योहार के चलते बाजार में इनकी अच्छी मांग है।-योगेंद्र शर्मा, दुकानदार।

क्रिसमस पर बच्चों और बड़ों को उपहार में केक और चॉकलेट काफी पसंद आती है। क्रिसमस से पहले ही केक का ऑर्डर कर दिया है। रिश्तेदारों को उपहार में देने के लिए चॉकलेट भी ली हैं।-एलिस, चर्च कंपाउंड।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed