{"_id":"575875554f1c1bcf389c5718","slug":"choose-a-showroom-house-on-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिफ्ट शोरूम के ऊपर मकान में आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिफ्ट शोरूम के ऊपर मकान में आग
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : महीपाल सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर के रामघाट रोड मीनाक्षी सिनेमा के बराबर एक गिफ्ट शोरूम के ऊपर बने मकान व गोदाम में बुधवार देर शाम लगी आग से भारी नुकसान हो गया। इस दौरान इलाके में अफरा-तफरी व जाम का माहौल बन गया। कुछ देर तक आग की लपटें इस कदर उठती रहीं कि लोग दहशत में आ गए। खबर पर पहुंची दमकलों ने आग को नियंत्रित किया। इस दौरान खुद मकान स्वामी आग में घिर गया, जिसे लोगों ने बचाया।
मीनाक्षी सिनेमा के बराबर गोलू सचदेवा का मकान है। नीचे के हिस्से में गिफ्ट सेंटर है, जबकि ऊपर मकान व गोदाम है। देर शाम करीब साढ़े सात बजे गोलू, मां सुबरजीत कौर व भाई गुरुमीत दुकान पर बैठे थे। तभी अचानक दूसरी मंजिल पर आग लग गई। जंगले से निकलती आग की लपटों को देख लोगों ने गोलू को आग का इशारा किया।
इस पर गोलू भागता हुआ ऊपर गया तो वह आग में घिर गया। कुछ देर तक आग बेहद भयावह थी। खबर पर दमकल आदि पहुंच गईं। तब जाकर करीब एक घंटे की मशक्कत पर आग नियंत्रित हो सकी। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है। मगर भारी नुकसान होने का अंदेशा है। इंस्पेक्टर के अनुसार आग के कारणों पर जांच की जा रही है। इधर, सासनी गेट के पला साहिबाबाद निवासी मजदूर कंछीलाल के मकान में दुपहर में उस समय आग लग गई, जब उनकी बहू घर में अकेली थी। शोर मचाने पर एकत्रित लोगों ने आग को नियंत्रित किया। आग में हजारों का नुकसान हुआ है।