फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Children born on 22 January

22 जनवरी: महिला अस्पताल में जन्मे 32 बच्चे, निजी अस्पतालों में लिया 100 से अधिक बच्चों ने जन्म

Tue, 23 Jan 2024 04:08 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 23 Jan 2024 04:08 AM IST
सार

22 जनवरी को बच्चे के जन्म से बच्चों के माता-पिता के साथ ही परिजन भी बेहद खुश हुए। इस खुशी में उन्होंने मिठाई का वितरण किया। निजी अस्पतालों में जन्मे बच्चों की संख्या 100 से अधिक रही। इसके लिए कुछ माता-पिताओं ने प्री-डिलिवरी के लिए डॉक्टरों से अनुरोध किया था। 

विज्ञापन
Children born on 22 January
नवजात बच्ची - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

अयोध्या में श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा समारोह व सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि योग में जिला महिला चिकित्सालय में रात 12 बजे से 22 जनवरी शाम सात बजे तक कुल 32 बच्चों की किलकारी गूंजी। इसमें 17 बालक व 15 बालिकाएं थीं। इससे बच्चों के माता-पिता के साथ ही परिजन भी बेहद खुश हुए। इस खुशी में उन्होंने मिठाई का वितरण किया। निजी अस्पतालों में जन्मे बच्चों की संख्या 100 से अधिक रही। इसके लिए कुछ माता-पिताओं ने प्री-डिलिवरी के लिए डॉक्टरों से अनुरोध किया था। 

विज्ञापन


अतरौली सीएचसी में तीन बेटा व एक बेटी ने लिया जन्म
अतरौली सीएचसी में चार बच्चे जन्मे। आनंदपुर निवासी रिंकी देवी पत्नी सामंत सिंह ने बेटा, कदौली निवासी शीतल पत्नी अजय ने बेटी, बैसपाड़ा निवासी रोशन पत्नी शादाब ने बेटा व शेखूपुर निवासी सीमा पत्नी रिंकू ने बेटे को जन्म दिया। रामलला विराजमान के दिन जन्म होने से इन परिवारों में बेहद खुशी रही और मिष्ठान बांटा।  
विज्ञापन


बोले चिकित्सक
अस्पताल में 32 महिलाओं की डिलेवरी हुई जिसमें 17 लड़के एवं 15  लड़कियों ने जन्म लिया उनके मां- बाप बेहद खुश नजर आए।-डॉ. तैय्यव, सीएमएस, जिला महिला अस्पताल।  
विज्ञापन
विज्ञापन

कई लोगों ने उनके अस्पताल में सोमवार को ही प्रसव करने गुजारिश की थी, लेकिन उन्हें साफ मना कर दिया गया। उनके प्रसव की तारीख अभी नहीं थी और प्री-डिलिवरी से नवजात बच्चे व मां को परेशानी भी हो सकती थी। -डॉ. अंजू गुप्ता, चिकित्सक। 

प्रभु राम के अयोध्या में विराजमान होने के शुभ अवसर पर पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है। यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है। उम्मीद है हमारा पुत्र भी प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद पाएगा और आर्दशों को जीवन अपनाएगा। -मनोज कुमार। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed