फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Child seen carrying chair for teacher in primary school investigated

Aligarh News: प्राइमरी स्कूल में बच्चा टीचर के लिए कुर्सी ले जाता दिखा, होगी जांच

Tue, 28 Feb 2023 05:37 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 28 Feb 2023 05:37 PM IST
सार

अलीगढ़ के गभाना क्षेत्रांतर्गत चंडौस ब्लॉक में ख्यामई के प्राइमरी मॉडल स्कूल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में एक बच्चा केवल अपने टीचर के लिए कुर्सी ले जाता दिख रहा है।

विज्ञापन
Child seen carrying chair for teacher in primary school investigated
कुर्सी ले जाता हुआ छात्र - फोटो : वीडियो ग्रेब

विस्तार

थाना क्षेत्र के गांव ख्यामई के माडल प्राथमिक स्कूल में छात्र-छात्राओं से कुर्सी उठवाने व साफ कराने का वीडियाे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसको लेकर अभिभावकों में रोष है।

विज्ञापन


मंगलवार को सामने आए इस वीडियो में एक बच्चा कुर्सी उठाकर लेकर जा रहा है, जबकि एक बच्ची कुर्सी को कपड़े से साफ कर रही है। वीडियो देखने के बाद कई अभिभावक स्कूल पहुंच गए और बच्चों से काम कराने का विरोध करने लगे। आरोप है कि शिक्षक ने अभिभावकों से अभद्रता करते हुए धमकी भी दे डाली। जिस पर कुछ अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल से घर ले गए।
विज्ञापन


वही प्रधानाध्यापक विजय सिंह ने बताया कि बच्चों से किसी भी शिक्षक ने काम नहीं कराया है, बल्कि शिक्षक कक्षा में खड़े होकर पढ़ा रहा था, तो बच्चे स्वयं कुर्सी साफ करने लगे। तभी किसी ने वीडियो बना ली। अभिभावकों से किसी भी प्रकार की अभद्रता नहीं की गई है। वही खंड शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त मुदगल ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed