फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Child jumped from mother lap and fell

बुझा घर का चिराग: तीसरी मंजिल से कपड़े उतारने गई मां की गोद से उछलकर गिरा बच्चा, हुई मौत

Thu, 09 Jan 2025 08:02 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 09 Jan 2025 08:02 AM IST
सार

गुंजन छह माह के बेटे को गोद में लेकर तीसरी मंजिल की छत पर सूख रहे कपड़े लेने गईं थीं। इसी दौरान किसी तरह बच्चा गोद से छिटककर पड़ोस वाले मकान में फर्श पर जा गिरा। इस पर गुंजन के होश उड़ गए और बुरी तरह चीखने चिल्लाने लगी।

विज्ञापन
Child jumped from mother lap and fell
शिशु प्रतीकात्मक - फोटो : एएनआई

विस्तार

बाबरी मंडी इलाके में छह माह के बच्चे को गोद में लेकर तीसरी मंजिल पर छत से कपड़े उतारने गई महिला की गोद से उछलकर बच्चा पड़ोसी के मकान में गिर गया। तीसरी मंजिल से गिरने पर वह लहूलुहान हो गया। परिवार के लोग अस्पताल लेकर दौड़े जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


बाबरी मंडी में राजेंद्र चक्की वालों के बेटे लक्की अग्रवाल राशन व कोल्ड ड्रिंक का व्यापार करते हैं। इनके घर में ही चक्की भी चलती है। परिवार में लक्की के अलावा उनकी मां, पत्नी गुंजन समेत छह माह का बेटा भी था। 8 जनवरी शाम करीब चार बजे लक्की अपने कारोबार के सिलसिले में बाजार गए हुए थे। 
विज्ञापन


पत्नी गुंजन छह माह के बेटे को गोद में लेकर तीसरी मंजिल की छत पर सूख रहे कपड़े लेने गईं थीं। इसी दौरान किसी तरह बच्चा गोद से छिटककर पड़ोस वाले मकान में फर्श पर जा गिरा। इस पर गुंजन के होश उड़ गए और बुरी तरह चीखने चिल्लाने लगी। शोर शराबे पर परिवार व पड़ोस के लोग आ पहुंचे। हादसे की खबर पर लक्की भी घर आ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन बच्चे को आगरा रोड स्थित एक निजी अस्पताल भी ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद घर में कोहराम मच गया। इकलौते बेटे के वियोग में मां गुंजन बेसुध हो गई। हादसे की खबर पर बड़ी संख्या में व्यापारी लक्की के नाते- रिश्तेदार और स्थानीय लोग आ गए। देर रात बालक की अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी। हर कोई हादसे को लेकर गमगीन था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed