फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Child died in an accident

अलीगढ़ ; ट्रक की चपेट में आने से बालक की मौत, तोड़फोड़

Tue, 15 Feb 2022 01:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Child died in an accident
बिलाल का फाइल फोटो। - फोटो : CITY OFFICE
जवां क्षेत्र में अनूपशहर रोड सीडीएफ चौकी के पास सोमवार देर रात ट्रक की चपेट में आकर आठ वर्षीय बालक की मौत हो गई। दुर्घटना के वक्त बालक शादी समारोह में शामिल होकर गेस्ट हाउस से बाहर निकल रहा था, तभी सड़क पार करते समय ट्रक की चपेट में आ गया। दुर्घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने ट्रक में तोड़फोड़ कर दी और आग लगाने की कोशिश की। मगर सीडीएफ चौकी स्टाफ ने भीड़ को रोका। इसी बीच अन्य थाने का फोर्स भी पहुंच गया।
विज्ञापन

शहर के क्वार्सी क्षेत्र के मौलाना आजाद नगर के एक परिवार में शादी थी। शादी समारोह सीडीएफ चौकी के पास लॉज में चल रहा था। जिसमें मोहल्ले के लोगों के साथ मजदूरी करने वाला राशिद भी अपने 8 वर्षीय बेटे बिलाल व अन्य परिजनों संग गया था। देर रात करीब 9:30 बजे दावत खाने के बाद बिलाल अकेले ही मोहल्ले के अन्य लोगों के साथ घर आने के लिए चल दिया। इसी बीच सड़क पार करते समय जवां की ओर से आते ट्रक की चपेट में आ गया। दुर्घटना में बच्चे की मौके पर मौत हो गई और यह देख गुस्साई भीड़ ने ट्रक पर पथराव कर तोड़फोड़ कर दी।
विज्ञापन

इधर, खुद को घिरता देख चालक ट्रक से कूदकर भाग गया। इस पर भीड़ ने ट्रक में आग लगाने की कोशिश की। मगर तत्काल सीडीएफ चौकी की पुलिस वहां पहुंच गई और भीड़ को नियंत्रित किया। इसी बीच जवां व क्वार्सी की पुलिस भी आ गई। किसी तरह भीड़ को समझाकर शांत किया और वहां से हटाया। बाद में शव को हटाकर पोस्टमार्टम केंद्र भेजा। इस दौरान इस खबर पर शादी समारोह में भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इंस्पेक्टर जवां के अनुसार फिलहाल स्थिति सामान्य है। ट्रक चौकी में खड़ा करा दिया गया है। बाकी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed