फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Child born on the road no responce from 108 ambulance

अल्ट्रासाउंड कराने आई महिला ने सड़क पर जन्मा बच्चा, 108 नंबर पर फोन करने पर नहीं मिला कोई जवाब

Sat, 31 Aug 2019 01:32 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 31 Aug 2019 01:32 AM IST
विज्ञापन
Child born on the road no responce from 108 ambulance
108 एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मेडिकल कालेज रोड पर स्थित एक सेंटर पर अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची एक गर्भवती महिला ने सड़क पर बच्चे को जन्म दे दिया। प्रसव पीड़ा देखकर घर की महिलाएं और राहगीर 108 नंबर पर फोन लगाते रहे लेकिन एंबुलेंस वक्त पर नहीं पहुंची।
विज्ञापन


मंजूरगढ़ी की रजिया पति शहजाद दो महिलाओं के साथ शुक्रवार को मेडिकल रोड स्थित एक सेंटर में अल्ट्रासाउंड कराने सुबह 8.30 बजे पहुंची थी। सेंटर 9 बजे खुलता है, इंतजार के दौरान महिला को प्रसव पीड़ा हुई। आरोप है कि उनके साथ मौजूद महिलाओं ने 108 नंबर पर फोन लगाया लेकिन कोई रिस्पांस नहीं मिला।
विज्ञापन


इसी बीच महिला ने सड़क पर बच्चे को जन्म दे दिया, मौके पर स्थानीय लोग मदद के लिए आ पहुंचे। कुछ लोगों ने घर से कपड़े आदि लाकर दिए। सपा नेता रहीस ने 108 नंबर पर फोन किया लेकिन कोई रिस्पांस नहीं मिला। उन्होंने ऑटो से जच्चा-बच्चा और उनके परिजनों को जेएन मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना के बाद घर से पुरुष सदस्य पहुंच गए। परिजन जच्चा और बच्चा को एक निजी नर्सिंग होम में लेकर गए। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed