फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   child abduct from Darbhanga caught in train

दरभंगा से अपह्त किशोर ट्रेन से बरामद

Mon, 05 Apr 2021 12:58 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
child abduct from Darbhanga caught in train
स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस से बरामद अपह्त बिहार निवासी किशोर। साथ में जीआरपी कर्मी व अन्य। - फोटो : CITY OFFICE
बिहार के दरभंगा जिले से तीन अप्रैल की शाम को कोचिंग के पास से अपह्त 16 वर्षीय किशोर को रविवार को स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस (02561) से बरामद किया गया है। सूचना पर यहां पहुंचे दिल्ली निवासी इंजीनियर चाचा के सुपुर्द किशोर को कर दिया गया है। वहीं, ट्रेन में अपहरणकर्ताओं की तलाश की गई। मगर, उनका सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन

जीआरपी इंस्पेक्टर यशपाल सिंह व आरपीएफ पोस्ट कमांडर चमन सिंह तोमर ने बताया कि बिहार के दरभंगा जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के गंज चौक निवासी रविंद्र ठाकुर सरकारी स्कूल में प्रधानाचार्य हैं, उनका 16 वर्षीय पुत्र अभिषेक ठाकुर 12वीं का छात्र है। तीन अप्रैल की शाम को अभिषेक कोचिंग के लिए निकला था। दरभंगा स्टेशन के पास कोचिंग सेंटर हैं। अभिषेक ने बताया कि वह पेन लेने के लिए पास की दुकान पर गया था, वहां से उसका चार लोगों ने अपहरण कर लिया।
विज्ञापन

इसके बाद उसे नशीला पदार्थ सुंघा दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। परिजनों की सूचना पर बहादुरपुर पुलिस ने अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी। बालक के पास मौजूद मोबाइल की लोकेशन स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में मिली। बिहार पुलिस ने रेलवे से संपर्क किया। इसके बाद स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में मौजूद प्रयागराज पोस्ट की एस्कॉर्ट को सक्रिय किया गया। तलाश करने पर किशोर कोच एस-8 की सीट संख्या 80 पर बैठा मिला। उसके पास बैग, मोबाइल फोन, स्कूल के दस्तावेज मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलीगढ़ जंक्शन पर ट्रेन दोपहर 1:10 बजे पहुंची, यहां पर अभिषेक को उतारा गया। ट्रेन में मौजूद यात्रियों को दिखाकर अपहरणकर्ताओं की पहचान कराई गई। मगर, उसने किसी को पहचानने से इनकार कर दिया। बरामदगी की सूचना पर अभिषेक के चाचा प्रवीन ठाकुर, जो दिल्ली में एक निजी कंपनी में मैकेनिकल इंजीनियर हैं, वह यहां आए।
उनके सामने अभिषेक ने बताया कि सुबह कानपुर के नजदीक उसको होश आया तो खुद को ट्रेन में अकेला पाया। जीआरपी इंस्पेक्टर के मुताबिक, बिहार पुलिस से वार्ता के बाद किशोर को चाचा के सुपुर्द कर दिया गया है। आगे की कार्रवाई बिहार पुलिस करेगी। किशोर को बरामद करने वाली टीम में जीआरपी एसएसआई अब्दुल मुईज, आरपीएफ एएसआई ओमवीर सिंह, हेड कांस्टेबल अनवर खान, देवकी नंदन मीणा, अजय कुमार, विनय कुमार, जीआरपी एसआई सुरेश चंद आदि शामिल रहे।

अपहरण की कहानी में झोल, किशोर ने पहले किया गुमराह
अभिषेक के अपहरण की कहानी में जीआरपी व आरपीएफ को झोल नजर आया। दरअसल, पहले उसने गुमराह करने की कोशिश की थी। एस्कॉर्ट पार्टी ने जब उससे पूछताछ की तो पहले उसने अपना नाम-पता गलत बताया। इसके अलावा जीआरपी को इस बात ने भी परेशान किया कि जब किशोर का अपहरण हुआ था तो उसके पास उसका मोबाइल कैसे मौजूद रहा। ट्रेन में चढ़ने के दौरान किसी ने अपहरणकर्ताओं को कैसे नहीं देखा। अपहरण के संबंध में बहादुरपुर थाना पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed