फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Chief seceratory in Aligarh

भ्रष्टाचार किया तो जेल जाएंगे बाबू

Sun, 24 Jan 2016 02:10 AM IST
अलीगढ़।
अलीगढ़। Updated Sun, 24 Jan 2016 02:10 AM IST
विज्ञापन
Chief seceratory in Aligarh

प्रमुख सचिव समाज कल्याण सुनील कुमार ने 12वें एवं 13वें वित्त आयोग में ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के लिये आए बजट की प्रिया साफ्टवेयर में फीडिंग न होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि बजट आवंटन के साथ ही इसकी फीडिंग सुनिश्चित की जाए। उन्होंने समाज कल्याण विभाग के बाबुओं को चेतावनी दी कि यदि कोई भी भ्रष्टाचार में लिप्त पाया गया तो उसे सीधा जेल भेज दिया जाएगा। 

विज्ञापन

विकास भवन के निरीक्षण के दौरान प्रमुख सचिव ने कहा कि साफ्टवेयर में बजट की फीडिंग से ग्रामीणों को भी पता चल सकेगा कि उनकी ग्राम पंचायत के लिये कितना बजट आवंटन हुआ है। उन्होंने समाज कल्याण विभाग के कक्षों में जाकर कामकाज का निरीक्षण किया और बाबुओं से उनके नाम पूछे। सीडीओ कक्ष में अधिकारियों की क्लास ली।

विज्ञापन

उन्होंने ब्लॉक कर्मचारी राजकुमार शर्मा के निलंबन एवं अब तक की गयी कार्यवाहियों में ढीला रवैया देखकर तथा अवलोकन पुस्तिका में इसकी सूचना न होने पर नाराजगी प्रकट की। डीआरडीए के बजट की भी जानकारी ली। प्रमुख सचिव ने भूतल और ऊपर की मंजिल में बने सार्वजनिक प्रसाधनों व एलईडी लाइटों का भी बारीकी से अवलोकन किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वागत कक्ष समेत अन्य कार्यालय भी देखे। इससे पूर्व सीडीओ धीरेंद्र सचान एवं जिला विकास अधिकारी ने उनका बुके देकर स्वागत किया। इस मौके पर आरईएस के अभियन्ता राकेश जैन, पीडी नेडा, समाज कल्याण अधिकारी प्रशांत कुमार समेत अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।     

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed