{"_id":"66cc2e7ac4e18bfd93090bbd","slug":"chief-minister-yogi-adityanath-jansabha-in-khair-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"CM Yogi Adityanath: खैर में मुख्यमंत्री की जनसभा 28 अगस्त को, तैयारियां तेज, सजने लगा मंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM Yogi Adityanath: खैर में मुख्यमंत्री की जनसभा 28 अगस्त को, तैयारियां तेज, सजने लगा मंच
Mon, 26 Aug 2024 01:01 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 26 Aug 2024 01:01 PM IST
सार
28 अगस्त को सीएम योगी आदित्यनाथ अलीगढ़ जिले की 675 करोड़ की 304 परियोजनाओं का लोकापर्ण व शिलान्यास करने के साथ ही रोजगार मेले में पांच हजार युवाओं को रोजगार देंगे।
विज्ञापन
सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ में कस्बा खैर के गुरुकुल पब्लिक स्कूल के मैदान में 28 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रस्तावित जनसभा की तैयारियां जोर पकड़ गई हैं। मंच, गैलरी सजाने से लेकर अन्य तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बारिश की संभावना को देखते वाटर प्रूफ टेंट लगाया जा रहा है। हालांकि अभी शासन स्तर से मुख्यमंत्री का मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन
सीएम यहां पर अलीगढ़ जिले की 675 करोड़ की 304 परियोजनाओं का लोकापर्ण व शिलान्यास करने के साथ ही रोजगार मेले में पांच हजार युवाओं को रोजगार देंगे। डीएम विशाख जी. ने 25 अगस्त को कार्यक्रम स्थल पर चल रही तैयारियों व व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने एडीएम प्रशासन पंकज कुमार, एसडीएम खैर महिमा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग योगेश कुमार, संजीव पुष्कर, तहसीलदार खैर गोपाल कृष्ण आदि के साथ हैलीपेड, बैरिकेडिंग, दर्शक दीर्घा, आवागमन के रास्तों समेत पार्किंग आदि को लेकर अधिकारियों को दिशा- निर्देश दिए ।
विज्ञापन