फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Chief Minister said Rakeshra sanjivani Jmirullah shock

सीएम ने राकेश्ा को दी संजीवनी, जमीरउल्लाह को झटका

Fri, 30 Dec 2016 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Fri, 30 Dec 2016 02:39 AM IST
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी में मुख्यमंत्री के बागी तेवरों से सपा के विधायकों में खलबली मच गई है। गुरुवार को जारी हुई सीएम की नई लिस्ट में  तीन वर्तमान विधायकों जफर आलम, वीरेश यादव  और राकेश सिंह के नाम हैं। सबसे उल्लेखनीय बात छर्रा विधायक ठा.राकेश सिंह को उम्मीदवार बनाया जाना है। एक दिन पहले ही मुलायम सिंह यादव ने राकेश का टिकट काटकर पूर्व ब्लाक प्रमुख ठा. तेजवीर सिंह को उम्मीदवार घोषित किया था। सीएम की लिस्ट आने के बाद राकेश काे संजीवनी मिल गई है। सीएम की नई सूची से कोल विधायक हाजी जमीरउल्लाह का नाम गायब है, जिससे कोल विधानसभा क्षेत्र की सियासत में हलचल मच गई है।
विज्ञापन

अलीगढ़ की सात विधानसभा सीटों पर सपा ने अब तक दो सूची जारी की हैं।  बुधवार को सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने विधायक जफर आलम, जमीरउल्लाह और वीरेश यादव सहित छह प्रत्याशी यथावत रखते हुए केवल एक सीट छर्रा विधानसभा पर वर्तमान विधायक ठा. राकेश सिंह को हटा कर धनीपुर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख ठा. तेजवीर सिंह को प्रत्याशी घोषित किया था। मुलायम सिंह यादव की सूची में छर्रा विधायक ठा. राकेश सिंह का नाम शामिल नहीं था, इसलिए वह संकट में आ गए थे, लेकिन सीएम की सूची से उन्हें संजीवनी मिली है। सीएम की सूची आने के बाद जफर आलम और वीरेश यादव का टिकट पक्का माना जा रहा है, क्योंकि इन दोनों के नाम मुलायम सिंह और अखिलेश यादव दोनों की सूची में हैं। जबकि राकेश सिंह और हाजी जमीरउल्लाह के नाम को लेकर गफलत बनी हुई है, क्योंकि एक का नाम सिर्फ मुलायम की सूची में है, जबकि दूसरे का नाम सिर्फ सीएम की सूची में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed