फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Chief Minister announce holiday on Valmiki jayanti

मुख्यमंत्री के दिल में है सच्ची आस्था तो वाल्मीकि जयंती पर घोषित करें अवकाश

Sun, 01 Nov 2020 01:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister announce holiday on Valmiki jayanti
नगर निगम वाल्मीकि मंदिर पर हवन करते सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारी। - फोटो : CITY OFFICE
अगर मुख्यमंत्री के दिल में सच्ची आस्था है तो वह वाल्मीकि जयंती पर अवकाश घोषित करें। यह विचार महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा कमेटी के हवन यज्ञ में संस्थापक श्यौराज जीवन ने व्यक्त किए। उन्होंने यह टिप्पणी मुख्यमंत्री द्वारा जयंती मनाए जाने की घोषणा को लेकर की है।
विज्ञापन

वाल्मीकि जयंती पर यज्ञ अचल ताल स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर में आयोजित हुआ। समिति के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राज जीवन के नेतृत्व में हवन संपन्न हुआ। शाम में मंदिर के बाहर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यहां स्वतंत्रता सेनानी, डाक्टर, वकील, समाजसेवी तथा मेधावियों का सम्मान किया गया। इस मौके पर संरक्षक राजकुमार खन्ना, महेंद्र राठौर, शिशुपाल, छोटे ठेकेदार, रूप किशोर उज्जेनवाल, सूरजपाल वाल्मीकि, मेलाध्यक्ष संजय स्वरूप, राजेश पथिक, संदीप चौधरी, नानक संतोषी, राजकुमार पंछी, अविनाश प्रकाश, सुरजीत, हरि किशन चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वाल्मीकि जयंती पर शहर में प्रतिवर्ष धूमधाम से वाल्मीकि शोभायात्रा निकाली जाती थी। इसके लिए 20 साल से मेला कमेटी का गठन भी किया जाता रहा है। इस बार कोरोना संक्रमण काल में दशकों की शोभायात्रा वाली परंपरा का निर्वहन नहीं हो सका। इसीलिए कमेटी ने शाम को सम्मान समारोह का आयोजन किया है। पदाधिकारियों ने बताया कि प्रार्थना करेंगे कि कोरोना संक्रमण काल जल्द समाप्त हो जाए। जिससे अगले साल धूमधाम से आयोजन हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठा. रघुराज सिंह ने फलों का किया वितरण
महर्षि वाल्मीकि जयंती पर महर्षि वाल्मीकि सेना के पदाधिकारियों ने फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार राज्य परामर्श दात्री समिति के अध्यक्ष ठाकुर रघुराज सिंह ने बच्चों को फल वितरित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित मोर्चा जिला प्रभारी व महर्षि वाल्मीकि सेना के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम जीनवाल ने उनका सहयोग किया।
ठा. रघुराज सिंह ने कहा कि भगवान महर्षि वाल्मीकि ने रामायण की रचना कर इतिहास रचा। भारतीय संस्कृति के लिए रामायण बहुत महत्वपूर्ण है। हम सभी को समाज की शिक्षा पर ध्यान देना चाहिए। विक्रम जीनवाल ने कहा कि यह पहली बार हुआ है कि पूरे प्रदेश में महर्षि वाल्मीकि की जयंती हर्षोल्लास से मनाई जा रही है। इस मौके पर प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक करोतिया, प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश वाल्मीकि, प्रदेश महामंत्री सोनू राज वाल्मीकि, दिनेश अकेला, रविराज, ओमप्रकाश वाल्मीकि, राहुल चौहान, जिला अध्यक्ष बबलू वाल्मीकि, कमलनाथ, आशीष चौहान, प्रेम किशोर मौजूद रहे।
शहर विधायक ने यज्ञ में दी आहुति
महर्षि वाल्मीकि महोत्सव मेला समिति ने संस्थापक संयोजक संदेश राज के नेतृत्व में वाल्मीकि तिकोना पार्क पर यज्ञ का आयोजन किया। मुख्य यजमान शहर विधायक संजीव राजा ने आहुतियां दीं। इस मौके पर ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष ठाकुर श्यौराज सिंह, अजय सिंह, देवकीनंदन तिलक, योगेश शर्मा, डा. एके मिश्रा, डॉ. सुशील तोमर, राज कमल सोनकर, सोनू कुमार, धीरज चौहान, विपिन, मूलचंद माहौर, सुरेश कुमार, विक्की सिंह, दीपक सिंह आदि मौजूद रहे।
यहां भी हुए आयोजन
-रॉबिन भारती के हवन में रूबी, आसिफ खान आदि मौजूद रहे।
-पूर्व विधायक हाजी जमीर उल्लाह ने शहरवासियों को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
-नगर सफाई मजदूर संघ ने नगर निगम परिसर में भगवान वाल्मीकि प्रकोष्ठ दिवस मनाया। हवन के साथ साथ यहां माल्यार्पण का कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस मौके पर नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल, एसएसपी मुनिराज जी, अध्यक्ष प्रदीप भंडारी, राधेलाल, मानिक लाल नागर, बिल्लू चौहान, आनंद शास्त्री, बबलू कमल, नवीन वाल्मीकि, विमल प्रेम आदि थे।
-युवा क्रांति मंच के कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष मोनू दीवान, सशक्त महिला प्रदेश अध्यक्ष गीता मित्तल, गीता मित्तल, मोनू दीवान, अमित वर्मा, बबलू सैनी, अंकुश सैनी, विशाल कश्यप, विशाल सिंह, लक्ष्मण कन्हैया, अजय सविता, अंशुल सविता, सोनू सविता आदि मौजूद रहे।
- भारती कांप्लेक्स में हवन, प्रसाद वितरण एवं विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। यहां शहर विधायक संजीव राजा, कोल विधायक अनिल पाराशर, राजीव भारती, बबलू कमल, रॉबिन भारती, निखिल माहेश्वरी, रवि राजे, अतुल राजा, सोनू राज, सुनील तुंड, राजू सोलर, गौरव चंदेल, राज सक्सेना, संदीप माहेश्वरी, अश्वनी कुमार, विशाल खरे आदि थे।
-समाजवादी पार्टी के पूर्व मेयर प्रत्याशी एवं सपा के प्रदेश प्रवक्ता मुजाहिद किदवई ने नगर निगम परिसर में महर्षि वाल्मीकि प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर अमर दीप, मानिक लाल नागर, आनंद शास्त्री, राजेश पथिक, मुकेश मल्होत्रा आदि मौजूद रहे।
-भाजपा कार्यालय के लिए भूमि पूजन में शिरकत करने पहुंचे भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल का संदेश राज वाल्माकि ने स्मृति चिह्न देकर स्वागत सम्मान किया। वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं भी दीं।

वाल्मीकि जयंती में जोड़
-राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सेवा भारती ने वाल्मीकि मंदिर पर कन्या पूजन कार्यक्रम आयोजित किया। इसके अलावा सासनी, खैर, अतरौली की बस्तियों में जाकर समाज के लोगों को भोजन कराया। साथ ही सम्मानित भी किया। इस मौके पर जिला प्रचारक नेम सिंह, विभाग सेवा प्रमुख मनवीर, नगर अध्यक्ष हरिमोहन अग्रवाल, गोपाल, मदनलाल वाल्मीकि, चंद्रशेखर, नितिन अग्रवाल, मनेंद्र उपाध्याय, सोमेश कौशिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed