{"_id":"6543fcdf24061e289d0dfe74","slug":"chharras-divya-hospital-seal-aligarh-news-c-112-1-sali1002-411-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: छर्रा का दिव्या हॉस्पिटल सील, डिप्टी सीएम से की गई थी अवैध संचालन की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: छर्रा का दिव्या हॉस्पिटल सील, डिप्टी सीएम से की गई थी अवैध संचालन की शिकायत
Fri, 03 Nov 2023 01:17 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Nov 2023 01:17 AM IST
सार
अलीगढ़ में छर्रा के दिव्या हॉस्पिटल के अवैध संचालन के खिलाफ डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से शिकायत की गई थी। डीएम के निर्देश पर अस्पताल को सील कर दिया।
विज्ञापन
छर्रा का दिव्या हॉस्पिटल सील
- फोटो : स्वास्थय विभाग
विस्तार
अलीगढ़ में छर्रा के दिव्या हॉस्पिटल को सील कर दिया गया है। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक से इस अवैध अस्पताल की शिकायत की गई थी। उन्होंने डीएम इंद्रविक्रम सिंह को कार्रवाई का निर्देश दिया था। यह अस्पताल भाजपा के एक पूर्व नेता ने खोला था, जिसे दो महीने पहले भी सील किया गया था। यहां केवल प्रसव संबंधी मामलों के मरीजों को भर्ती किया जाता था।
डीएम ने अपर जिलाधिकारी नगर अमित भट्ट को कार्रवाई का आदेश दिया। इसके बाद उपजिलाधिकारी अतरौली अनिल कटियार ने नायाब तहसीलदार मंयक गोयल को निरीक्षण के लिए भेजा। नायाब तहसीलदार अतरौली मंयक गोयल, कोतवाली निरीक्षक बालेंद्र सिंह व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. कुशलपाल सिंह ने औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अस्पताल में कोई भी चिकित्सक मौके पर उपस्थित नहीं मिला। न कोई पैरामेडिकल स्टॉफ उपस्थित मिला। बायोमेडिकल बेस्ट मैनेजमेंट नहीं किया जा रहा था। अस्पताल संचालन के संबंध में कोई कागजी साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किए गए। ऑपरेशन थिएटर बंद कमरे में था। उपस्थित कर्मचारी से कमरे को खोलने के लिए बोला गया तो उसने चाभी नहीं दी। इसके बाद अस्पताल को सील कर करने का नोटिस दिया गया। नोटिस में तीन दिन के अंदर अस्पताल प्रबंधन से अपना पक्ष रखने को कहा गया है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि दो माह पूर्व भी इस अस्पताल को सील किया गया था, लेकिन एक दिन बाद ही सील खुलवा दी गई थी। नगरवासियों व ग्रामीणों का आरोप था कि स्वास्थ्य विभाग के जनपद स्तर के अधिकारियों का अस्पताल को सानिध्य प्राप्त था। कई बड़े अधिकारी इसी अस्पताल में आते थे। इसी अस्पताल के सामने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र है।