फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Chharra Police accused of bias, CO gave instructions for action

Aligarh News: छर्रा पुलिस पर पक्षपात का आरोप,सीओ ने दिए कार्रवाई के निर्देश

Sat, 24 Aug 2024 05:45 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 24 Aug 2024 05:45 AM IST
सार

छर्रा पुलिस पर आरोप लगाया है कि कुछ दिन पूर्व दो पक्षों में मारपीट हुई थी। जिसमें दोनों पक्षों से कुछ लोग घायल हुए थे। दोनों पक्षों ने कोतवाली छर्रा में तहरीर दी थी, लेकिन एक पक्ष की रिपोर्ट अंकित कर दूसरे पक्ष को शांति भंग में जेल भेजा गया जबकि दूसरे पक्ष का न ही मेडिकल परीक्षण कराया और न ही रिपोर्ट अंकित की गई।

विज्ञापन
Chharra Police accused of bias, CO gave instructions for action
थाना कोतवाली छर्रा में पहुंचे हिंन्दूवादी संगठन के कार्यकर्ता - फोटो : स्वयं

विस्तार

दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक पक्ष के खिलाफ कार्रवाई करने और दूसरे पक्ष की सुनवाई नहीं करने और लगभग 15 दिनों से गायब युवती को तलाश नहीं कर पाने को लेकर विहिप, बजरंग दल, भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने सीओ को अपनी शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन


23 अगस्त शाम लगभग 4 बजे क्षेत्राधिकारी छर्रा कार्यालय पहुंचे बजरंग दल, विहिप और भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने सीओ वरुण कुमार सिंह से पुलिस पर पक्षपात करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ दिन पूर्व दो पक्षों में मारपीट हुई थी। जिसमें दोनों पक्षों से कुछ लोग घायल हुए थे। दोनों पक्षों ने कोतवाली छर्रा में तहरीर दी थी, लेकिन एक पक्ष की रिपोर्ट अंकित कर दूसरे पक्ष को शांति भंग में जेल भेजा गया जबकि दूसरे पक्ष का न ही मेडिकल परीक्षण कराया और न ही रिपोर्ट अंकित की गई। साथ ही छर्रा के मोहल्ला लोधीनगर से लगभग 15 दिन पूर्व गायब युवती को तलाश नहीं कर पाने परिजनों को ही धमकाने एवं गुमराह करने शिकायत की है।
विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी छर्रा ने कोतवाली निरीक्षक बालेंद्र सिंह को दूसरे पक्ष का मेडिकल कराने के साथ रिपोर्ट दर्ज करने व युवती को तलाशने के निर्देश दिए। शिकायत करने वालों में रामकुमार आर्य, इंजीनियर कुमार गौरव, अंकित गुप्ता मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा, अनुराग शर्मा, अंशुल यादव, अरविंद यादव, रविंद्र सभासद, धर्मेंद्र कुमार, हजारीलाल, गोवर्धन राजपूत, साहिल रावत, बनी सिंह माहौर आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed