{"_id":"5e17843e8ebc3e87f253a728","slug":"checking-done-in-the-civil-court-order-of-high-court-aligarh-news-ali2236186160","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट के आदेश पर दीवानी में हुई चेकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट के आदेश पर दीवानी में हुई चेकिंग
विज्ञापन
जिला दिवानी कोर्ट में डॉग स्क्वायड टीम के साथ चेकिंग करते पुलिसकर्मी।
- फोटो : CITY OFFICE
हाईकोर्ट के आदेश पर बृहस्पतिवार को जिला दीवानी न्यायालय में पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान न्यायालय के पांचों गेटों पर पुलिस बल लगाकर प्रत्येक आने जाने वाले की चेकिंग की गई। साथ ही परिसर में भी डाग स्क्वायड टीम व बम स्क्वायड की टीम के साथ चप्पे चप्पे की चेकिंग की गई। इस दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति नहीं मिला।
प्रदेश में दो दिन पहले एक अधिवक्ता की हत्या की घटना के बाद अधिवक्ताओं में रोष है। हाईकोर्ट ने इस बात को ध्यान में रखते हुए सभी जिला न्यायालयों के परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को परखने के निर्देश दिए। इसी क्रम में सीओ तृतीय अनिल समानिया बृहस्पतिवार की सुबह से ही पुलिस फोर्स के साथ न्यायालय पहुंच गए। यहां पर सभी गेटों पर चेकिंग के बाद ही अंदर जाने दिया जा रहा था।
इस कारण न्यायालय में प्रवेश के लिए लोगों की लंबी कतार लग गई। इसके अलावा परिसर में भी खोजी कुत्तों की मदद से पूरे परिसर की चेकिंग की गई। हालांकि अधिवक्ताओं के चेंबरों में चेकिंग अभियान नहीं चलाया गया। बम स्क्वाड ने भी अपने उपकरणों के साथ परिसर को खंगाला। पुलिस टीम ने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गणेश शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों से भी परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की। सीओ तृतीय सिविल लाइन अनिल समानिया ने बताया कि न्यायालय के पांचों गेटों पर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फोर्स लगाया है। पुलिस को चेकिंग के दौरान कोेई भी संदिग्ध व्यक्ति या सामान आदि नहीं मिला है।