फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Cheating of one lakh by posing as PRO of Minister of State

Aligarh News: अपने आपको बताया राज्यमंत्री का पीआरओ, ठग ले गया एक लाख रुपये

Thu, 14 Sep 2023 01:02 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Thu, 14 Sep 2023 01:02 AM IST
सार

गांव में पीड़ित की जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया था। राजकुमार उर्फ राजू पुत्र देवेंद्र सिंह निवासी गांव श्यारौल थाना टप्पल ने बताया कि वह राजस्व राज्यमंत्री अनूप प्रधान के पीआरओ हैं। जमीन को कब्जामुक्त करवा देंगे। बदले में एक लाख रुपये देने पड़ेंगे। विश्वास करके अपने मित्र के हाथों उन्होंने राजकुमार उर्फ राजू को एक लाख रुपये दे दिए।

विज्ञापन
Cheating of one lakh by posing as PRO of Minister of State
एफआईआर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

राजस्व राज्यमंत्री अनूप प्रधान का पीआरओ बनकर जमीन को कब्जामुक्त कराने का झांसा देते हुए ठग ने एक व्यक्ति से एक लाख रुपये की ठगी कर ली। मामले में आरोपी के विरुद्ध तहरीर दी गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं राजस्व राज्य मंत्री अनूप प्रधान ने बताया कि इस नाम का व्यक्ति न तो उनका परिचित है और न ही परिवार का है।

विज्ञापन


पीड़ित सरजीत पुत्र गजेंद्र निवासी गांव कांवी की मढ़ैया थाना पिलखुआ जिला हापुड़ की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि गांव में उनकी जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया था। इस पर परिचित राजकुमार उर्फ राजू पुत्र देवेंद्र सिंह निवासी गांव श्यारौल थाना टप्पल ने बताया कि वह राजस्व राज्यमंत्री अनूप प्रधान के पीआरओ हैं। जमीन को कब्जामुक्त करवा देंगे।
विज्ञापन


बदले में एक लाख रुपये देने पड़ेंगे। विश्वास करके अपने मित्र योगेश निवासी मोरपुर थाना हाफिजपुर जिला हापुड़ के हाथों उन्होंने राजकुमार उर्फ राजू को एक लाख रुपये दे दिए। इसके बाद राजकुमार उर्फ राजू ने एक प्रार्थना पत्र पर राजस्व राज्यमंत्री की मुहर व फर्जी हस्ताक्षर करके दे दिया और कहा कि जमीन कब्जामुक्त हो जाएगी लेकिन, जमीन से कब्जा नहीं हटा। इस पर दोबारा एक फर्जी कागज दे दिया, लेकिन अवैध कब्जा बरकरार है। इस पर उन्होंने रुपये वापस मांगे तो आरोपी टालमटोल कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed