फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Cheated of Rs 22.25 lakh in the name of selling land in Tappal

Aligarh News: टप्पल में जमीन बेचने के नाम पर 22.25 लाख रुपये ठगे, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 30 Oct 2024 11:41 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Wed, 30 Oct 2024 11:41 PM IST
सार

पीड़िता नेहा शर्मा ने थाना पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि 6 फरवरी 2022 से 10 अप्रैल तक 22.25 रुपये जमीन खरीदने के लिए दिए। इसके बाद न जमीन मिली न ही रुपये वापस मिल रहे हैं।

विज्ञापन
Cheated of Rs 22.25 lakh in the name of selling land in Tappal
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टप्पल थाना क्षेत्र में जमीनों के फर्जी बैनामों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। अब एक नए प्रकरण में दिल्ली निवासी महिला से जमीन बेचने के नाम पर 22.25 लाख रुपये ठग लिए गए। महिला ने इसकी टप्पल थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


पीड़िता नेहा शर्मा पुत्री अश्वनी शर्मा निवासी गली नंबर-6 आनंद पर्वत (दिल्ली) ने थाना पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि 6 फरवरी 2022 से 10 अप्रैल तक 22.25 रुपये जमीन खरीदने के लिए दिए। इसके बाद न जमीन मिली न ही रुपये वापस मिल रहे हैं।
विज्ञापन


यह रकम अजमुद्दीन खान पुत्र जमील खान निवासी टप्पल, मुनीर खान पुत्र हनीफ खान निवासी दिल्ली, वीरेंद्र सिंह पुत्र डंबर, होशियार पुत्र वीरेंद्र सिंह, मान सिंह पुत्र डंबर सिंह, हरिशंकर पुत्र नामालूम निवासीगण जहानगढ़ थाना टप्पल को दी गई। उपरोक्त लोगों द्वारा भुगतान प्राप्त करने के बाद भी न जमीन का बैनामा कराया गया और न रुपये वापस कर रहे हैं। इन लोगों द्वारा एकराय होकर षडयंत्र कर पीड़िता को जमीन बेचने के नाम से धोखाधड़ी कर ठगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कूटरचित दस्तावेज पीड़िता को दिए गए। बीते 10 अक्टूबर को उपरोक्त लोगों से रुपये मांगने पर गालीगलौज की गई। धमकी देकर कहा कि उनके पास कोई रुपये नहीं है। पीड़िता ने थाने में पुलिस को तहरीर देकर रुपये वापस करने की मांग की है। थाना पुलिस ने उपरोक्त लोगों को खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed