{"_id":"574c97fc4f1c1b0e761090bf","slug":"cheated-in-the-name-of-money-to-double-to-25-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"धन दोगुना करने के नाम पर ठगे 25 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धन दोगुना करने के नाम पर ठगे 25 करोड़
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
ठगी
- फोटो : महीपाल सिंह
मनी सिक्योरिटी कंपनी चलाकर फिक्स डिपॉजिट के जरिये धन दोगुना करने के नाम पर महानगर से एक कंपनी करीब 25 करोड़ रुपया लेकर चंपत हो गई। इस संबंध में सोमवार को कई दर्जन लोगों ने सपा नेताओं के साथ मिलकर एसएसपी से शिकायत की। इस पर एसएसपी ने जांच के आधार पर ठोस कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
इस मामले मामले सपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव, बरौली प्रत्याशी सुभाष बाबू लोधी एसएसपी दफ्तर पहुंचे। सपा नेताओं ने एसएसपी लव कुमार से मुलाकात करते हुए पीड़ितों की ओर से बताया कि महानगर के रामघाट रोड इलाके में एक मनी सिक्योरिटी कंपनी का दफ्तर संचालित था, जिसने धन दोगुना करने के नाम पर रकम ली।
इस कंपनी का मुख्यालय दिल्ली में व संचालकों का आवास मध्य प्रदेश में बताया गया था। तमाम कागजी औपचारिकताओं व दफ्तर आदि को देखकर लोग भी भ्रमित हो गए और एक-एक व्यक्ति ने आठ-आठ लाख और इससे कई-कई गुना रुपया जमा कराया। पीड़ितों के अनुसार तमाम चार्ज के नाम पर भी रकम वसूली गई।
विज्ञापन
मगर अब आकर यह कंपनी यहां बंद हो गई। इससे जुड़े नंबरों पर संपर्क करने पर धमकी दी जा रही है। पीड़ितों में शामिल लाल सिंह निवासी बरौला ने बताया कि इसके बदले कंपनी की ओर से इंटरनल चेक दिए गए थे, जिनका कहीं भुगतान नहीं हो रहा है। इसी तरह शिकायत करने गए पीड़ितों में गिरीश कुमार, कैलाश, श्याम, जयदेव, रामवती, चंद्रपाल, दरवेश कुमार, दिनेश कुमार, कुलदीप कुमार, शौकत अली, रामवीर सिंह, अमित कुमार, चंद्रपाल, सुरेश बाबू, राजू बघेल, जितेंद्र कुमार, अरविंद कुमार त्यागी आदि थे।
इन लोगों ने बताया कि हमारा करीब 50 लाख और अगर शहर के अनगिनत लोगों का गौर करें तो करीब कंपनी 25 करोड़ रुपया लेकर चंपत हुई है।