फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Chaudhary Ajit Singh had a special relationship with Aligarh

चौधरी अजित सिंह का अलीगढ़ से था खास रिश्ता

Fri, 07 May 2021 01:31 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
Chaudhary Ajit Singh had a special relationship with Aligarh
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह अब दुनिया में नहीं रहे। उनका अलीगढ़ जिले से खास रिश्ता है, क्योंकि यहां से उनकी मां गायत्री देवी और बहन ज्ञानवती विधायक रह चुकी हैं। अलीगढ़ में अंतिम बार अजित सिंह फरवरी 2018 में आए थे।
विज्ञापन

अजित सिंह की मां व बहन की कर्मभूमि होने के नाते अजित सिंह का चुनावी सभा में आना होता था। कभी-कभी निजी कार्यक्रमों में भी शिरकत करते थे, लेकिन वर्ष 2018 के बाद से वह अलीगढ़ नहीं आए। पूर्व विधायक भगवती प्रसाद सूर्यवंशी ने बताया कि चौधरी साहब वर्ष 2018 में लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में आए थे। उन्होंने कहा कि चौधरी साहब की बहन ज्ञानवती खैर और मां गायत्री देवी इगलास विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुकी हैं।
विज्ञापन

अजित सिंह को श्रद्धांजलि देने वालों का तांता
राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह के निधन से कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। वरुणालय गेस्ट हाउस में दिवंगत आत्मा के लिए प्रार्थना की गई। पूर्व प्रदेश महासचिव अब्दुल्ला शेरवानी ने कहा कि उनके निधन से पार्टी की अपूर्णनीय क्षति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष राम बहादुर सिंह, पूर्व विधायक भगवती प्रसाद सूर्यवंशी, वीरपाल सिंह दिवाकर, फहीम खान गुड्डू, नीरज शर्मा, चौधरी हमवीर सिंह, राधेश्याम चौधरी, ऋ षि पाल सिंह आदि मौजूद रहे। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अश्विन शर्मा ने कहा कि अजित सिंह का निधन अत्यंत दुखद है।
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. रक्षपाल सिंह ने अजित सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ आगरा के अध्यक्ष डॉ. ओमवीर सिंह, महामंत्री डॉ. भूपेंद्र चिकारा व शिक्षक संघ कार्यकारिणी ने अजित सिंह के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।

चौधरी साहब ने हमेशा प्रोत्साहित किया : दलवीर
बरौली विधायक ठा. दलवीर सिंह ने कहा कि किसानों की सशक्त आवाज, आरएलडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री, उनके मार्गदर्शक चौधरी अजित सिंह के निधन की खबर से स्तब्ध हूं। चौधरी साहब ने उन्हें हमेशा प्रोत्साहित किया और मार्गदर्शन दिया। ईश्वर, उनकी आत्मा को शांति दे और परिवार को दुख सहने की शक्ति दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed