फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Charged woman died of fire, in-laws accused of murder

आग से झुलसी महिला ने तोड़ा दम, ससुरालियों पर हत्या का आरोप

Sun, 12 May 2019 02:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 12 May 2019 02:52 AM IST
विज्ञापन
Charged woman died of fire, in-laws accused of murder
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

जनपद के हरदुआगंज थाना क्षेत्र के गांव नारौली में दो दिन पहले संदिग्ध आग से झुलसी महिला ने शनिवार सुबह उपचार के दौरान जेएन मेडिकल कालेज में दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


महिला के मायके वालों ने ससुरालियों पर मारपीट करने के बाद जलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मायके वालों ने हरदुआगंज पुलिस को ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी है। इधर, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। 
विज्ञापन


सपना चौहान (21) पुत्री संजीव निवासी जरगांव, चंदौसी की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व हरदुआगंज के गांव नारौली निवासी गुड्डू के साथ हुई थी। मृतका के ताऊ लोकेश के मुताबिक नौ मई की रात को बेटी की ससुराल से फोन आया कि तुम्हारी बेटी आग लगने के कारण झुलस गई है। जेएन मेडिकल कालेज में उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां आकर देखा तो बेटी गंभीर झुलसी हालत में भर्ती थी। उसके ससुरालियों से जब आग लगने के पीछे का कारण पूछा तो तरह-तरह की कहानियां बताने लगे। जबकि देखने से साफ प्रतीत हो रहा था कि बेटी किसी हादसे में नहीं बल्कि जानबूझकर जलाई गई मालूम हो रही थी। मामले में ससुरालियों के खिलाफ हरदुआगंज पुलिस को तहरीर दी है। ताऊ लोकेश के अनुसार शादी के बाद एक दो बार पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed