{"_id":"6a104e8621b9571a8a0fdca3","slug":"charge-letter-issued-to-the-headmaster-of-pm-shri-primary-school-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: पीएमश्री प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक को आरोप पत्र जारी, तीन दिन में मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: पीएमश्री प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक को आरोप पत्र जारी, तीन दिन में मांगा जवाब
Fri, 22 May 2026 06:09 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Fri, 22 May 2026 06:09 PM IST
सार
प्रधानाध्यापक पर विद्यालय कायाकल्प योजना में लापरवाही, छात्र उपस्थिति बढ़ाने में रुचि न लेने, विद्यालय की रंगाई-पुताई न कराने, शौचालयों और हैंडवॉश यूनिट की खराब स्थिति और विभागीय धनराशि के समुचित उपयोग न किए जाने के आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन
आरोप पत्र
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
अलीगढ़ में पीएमश्री प्राथमिक विद्यालय अलहदादपुर नीवरी, विकास खंड लोधा के प्रधानाध्यापक रवेन्द्र कुमार को बेसिक शिक्षा विभाग ने विभिन्न अनियमितताओं के आरोप में आरोप पत्र जारी किया है। खंड शिक्षा अधिकारी लोधा द्वारा जारी नोटिस में तीन दिन के भीतर साक्ष्यों सहित स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
आरोप पत्र में विद्यालय कायाकल्प योजना में लापरवाही, छात्र उपस्थिति बढ़ाने में रुचि न लेने, विद्यालय की रंगाई-पुताई न कराने, शौचालयों और हैंडवॉश यूनिट की खराब स्थिति और विभागीय धनराशि के समुचित उपयोग न किए जाने के आरोप लगाए गए हैं। जिला समन्वयक मिड-डे मील की जांच में वर्ष 2022 से 2025 के बीच लाभार्थियों की संख्या और खाद्यान्न वितरण में बड़ा अंतर मिलने का दावा किया गया है। आरोप है कि विभागीय अभिलेखों और आईवीआरएस प्रणाली में 18,871 लाभार्थियों का अंतर पाया गया, जिससे करीब 1.01 लाख रुपये और 18.871 क्विंटल खाद्यान्न अधिक दर्शाया गया।
विज्ञापन
इसके अलावा विद्यालय में नियमित प्रार्थना सभा, फोटो अपलोड, समय सारिणी के अनुसार शिक्षण, साप्ताहिक शिक्षक बैठक, शैक्षिक पंचांग और निर्धारित पाठ्यक्रम के पालन में भी लापरवाही के आरोप लगाए गए हैं। बीएसए डॉ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि अगर जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया तो प्रधानाध्यापक के विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन