{"_id":"d0b4c1db1c6987c6ee337e0c37f05bbe","slug":"chapa-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालाजी कान्कास्ट के तीन ठिकानों पर मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालाजी कान्कास्ट के तीन ठिकानों पर मारा छापा
अलीगढ़।
Updated Thu, 18 Feb 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जांच टीम के अधिकारी सीनीयर इंटेजीजेंस अफसर संतोष तिवारी और प्रदीप सचान ने बताया कि खरीद, उत्पादन और बिक्री के रिकार्ड मिलाए जाएंगे। जिसमें टैक्स अदायगी देखी जाएगी। इसके बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा। इस जांच को गुरुवार सुबह तक पूरा किया जाएग क्योंकि तीनों ठिकानों में मिलने वाले कागजात का मिलान करने में वक्त लगेगा। इस दौरान झम्मनलाल कंपाउंड सासनीगेट पर व्यापारियों की भीड़ जमा हो गई थी। सरिया, इंगट और स्टील कारोबार से जुड़े कारोबारी एक साथ रहे। इस जांच छापे की चर्चा पूरे शहर में रही। गौर हो कि इससे भी इस कारोबारी घराने में सेंट्रल एक्साइज और दूसरे विभागों के छापे हुए थे।
बालाजी कान्कास्ट को चंद्रमोहन गोयल, एलडीएस तालानगरी को सोमदत्त गोयल संचालित करते हैं। छापे के दौरान इस परिवार के करीबी लोग, दोस्तों आदि को अंदर नहीं जाने दिया गया। तीन ठिकानों पर गेट बंद करा दिए गए थे और पुलिस के साथ महिला कांस्टेबिल भी बुलाए गए थे। गुजरे वक्त की बात करें तो झम्मनलाल कंपाउंड में इसी कारोबारी घराने की तीन तीन लोहे की फैक्ट्रियां थीं। जिनमें इंगट और सरिया आदि का निर्माण होता था, यहां पर एक धर्मकांटा भी लगा हुआ है।