{"_id":"6365687e723bc059640c127a","slug":"changes-in-the-work-areas-of-many-officers-and-engineers-in-ada-city-office-news-ali304031635","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीए में कई अफसरों एवं अभियंताओं के कार्यक्षेत्रों में फेरबदल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीए में कई अफसरों एवं अभियंताओं के कार्यक्षेत्रों में फेरबदल
विज्ञापन
अलीगढ़ विकास प्राधिकरण (एडीए) के उपाध्यक्ष अतुल वत्स ने शुक्रवार को कई अफसरों एवं अभियंताओं के कार्य क्षेत्रों में फेरबदल किया है।
एडीए के अधिशासी अभियंता मनोज कुमार सिंह के साथ ही विशेष अधिकारी अंजुम बी को प्रवर्तन की जिम्मेदारी दी गई है। उपाध्यक्ष अतुल वत्स के जारी आदेश के मुताबिक एडीए के कार्य क्षेत्र को पांच जोन में बांटा गया है। इसमें दो जोन की जिम्मेदारी अधिशासी अभियंता मनोज कुमार सिंह को दी गई है। यह सहायक अभियंता आरके गुप्ता व दूधनाथ वर्मा के साथ अवैध निर्माण, मानचित्र समेत अन्य काम देखेंगे। इनके जोन में अवर अभियंता गंगेश कुमार हरदुआगंज, जवां, गांधीपार्क, क्वार्सी, अतरौली, गोधा में प्रवर्तन का कार्य देखेंगे। इसके अलावा यह मानचित्र समाधान दिवस, अवस्थापना निधि एवं पौधरोपण का काम करेंगे। अवर अभियंता मनोज कुमार शर्मा सिविल लाइंस, महुआखेड़ा अकराबाद, इगलास में प्रवर्तन का काम देखेंगे। वह ऑनलाइन मानचित्रों का निस्तारण कार्य, जोन के तहत प्राधिकरण की योजना का रखरखाव भी करेंगे। विशेष कार्य अधिकारी अंजुम बी के क्षेत्र में सहायक अभियंता वेद प्रकाश एवं महाराज सिंह सहयोग करेंगे। इनके एक जोन में अवर अभियंता मनोज द्विवेदी को थाना लोधा, खैर, चंडौस, गभाना, टप्पल एवं सासनीगेट में प्रवर्तन के काम का जिम्मा रहेगा। यह ऑनलाइन मानचित्र, अवस्थापना निधि के निर्देशित कार्य, समाधान दिवस का काम भी संभालेंगे।
इसी क्षेत्र के अवर अभियंता अनिल कुमार सिंह पर बन्नादेवी, कोतवाली, देहलीगेट, रोरावर में अवैध निर्माण का प्रवर्तन काम देखेंगे। पांचवें जोन के प्रभारी सहायक अभियंता आशाराम होंगे। यह जिला स्तरीय सभी बैठक, रेरा संबंधी कार्य, अभियंत्रण का कनिष्ठ प्रभार, शिकायत प्रतितोष अधिकारी का भी काम देखेंगे। एडीए उपाध्यक्ष अतुल वत्स ने बताया कि यह प्रशासनिक फेरबदल जनहित को लेकर अफसरों की सक्रियता बढ़ाने के लिए किया गया है, ताकि आमजन की समस्या का प्रभावी समाधान हो सके।