फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Changed mood of the weather intermittent drizzle

Aligarh News: मौसम का बदला मिजाज, रूक-रूक कर हुई बूंदाबांदी, दो जून तक छाए रहेंगे बादल

Mon, 29 May 2023 09:11 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 29 May 2023 09:11 PM IST
सार

सुबह तेज हवाएं चलने से लोगों को राहत मिली। लगभग नौ बजे के बाद धूप निकली। दोपहर एक बजे करीब अचानक तेज हवाओं के साथ आंधी आने लगी। दो बजे करीब बूंदाबांदी शुरू हो गई। 15 मिनट बाद यह बंद हुई।

विज्ञापन
Changed mood of the weather intermittent drizzle
आसमान में छाए बादल। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

अलीगढ़ शहर के कुछ इलाकों में सोमवार को हुई रिमझिम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। दोपहर बाद रुक-रुककर कई बार बूंदाबांदी हुई। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। दिनभर तेज हवाएं चलीं। पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते 31 मई तक ऐसा ही मौसम रहने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन

 
सोमवार को अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6 डिग्री कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह तेज हवाएं चलने से लोगों को राहत मिली। लगभग नौ बजे के बाद धूप निकली। दोपहर एक बजे करीब अचानक तेज हवाओं के साथ आंधी आने लगी। 
विज्ञापन


दो बजे करीब बूंदाबांदी शुरू हो गई। 15 मिनट बाद यह बंद हुई। इसके बाद रूक रूक कर कई जगह ऐसी बूंदाबांदी हुई। शाम को फिर से तेज हवाओं के चलने से मौसम सामान्य हो गया। अभी 31 मई तक मौसम में बदलाव जारी रहेगा। दो जून तक बादल छाए रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed