{"_id":"67cd728275afc6729f03fb39","slug":"change-the-look-of-62-wards-of-aligarh-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Good News: 28 करोड़ से बदलेगी अलीगढ़ के 62 वार्डों की सूरत, इन कार्यों पर होगा खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Good News: 28 करोड़ से बदलेगी अलीगढ़ के 62 वार्डों की सूरत, इन कार्यों पर होगा खर्च
Sun, 09 Mar 2025 04:20 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 09 Mar 2025 04:20 PM IST
सार
15.38 लाख रुपये से 10 नए नलकूप निर्माण, नव विस्तारित वार्ड में दो हजार नग घरेलू जल संयोजन, पांच नलकूप री-बोर, जलकल परिसर में सीडब्लूआर के पंपों को बदलने का कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
अलीगढ़ नगर निगम
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ महानगर में विकास ने रफ्तार पकड़ ली है। मुख्य मार्गों के अलावा शहर के 62 वार्डों में 28 करोड़ रुपये से विकास कार्य कराया जाएगा। इसको लेकर जल्द ही नगर निगम टेंडर प्रक्रिया शुरू करेगा। 15.38 करोड़ से शहर की पेयजल आपूर्ति व जलनिकासी व्यवस्था को सुधारा जाना है।
विज्ञापन
महापौर प्रशांत सिंघल ने बताया कि 15.38 लाख रुपये से 10 नए नलकूप निर्माण, नव विस्तारित वार्ड में दो हजार नग घरेलू जल संयोजन, पांच नलकूप री-बोर, जलकल परिसर में सीडब्लूआर के पंपों को बदलने का कार्य कराया जाएगा। वार्ड 78 में पाइपलाइन बिछाने का काम होगा। वार्ड-53 में जल निकासी के लिए संपवेल निर्माण व वार्ड-57 में ड्रेनेज पंपिंग स्टेशन निर्माण और वार्ड-28 व वार्ड-60 में बिछी पाइपलाइन को बदलने आदि का कार्य होगा।
विज्ञापन
24 करोड़ से हाईटेक लाइब्रेरी, बरात घर निर्माण व कंपनी बाग चौराहे के सुंदरीकरण के कार्य की स्वीकृति शासन से ले ली गई है। इसके अलावा 15वें वित्त आयोग के 28 करोड़ रुपये से विकास कार्य होंगे। जिसमें 47 सड़क, नाली, खड़ंजा, के काम, छह नाला निर्माण, दो धर्मशाला निर्माण, एक सड़क का चौड़ीकरण, डिवाइडर निर्माण व एक सड़क पर लाइटिंग और सुंदरीकरण के काम शामिल हैं। कहा कि आने वाले दिनों में शहर की सूरत बदली-बदली नजर आएगी।
विज्ञापन