{"_id":"65bfee4b2cfccfac6e0102ef","slug":"change-in-charge-before-rahul-gandhis-bharat-jodo-visit-aligarh-news-c-2-ali1009-318396-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से पहले बदले प्रभारी, इन्हें मिली जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से पहले बदले प्रभारी, इन्हें मिली जिम्मेदारी
Mon, 05 Feb 2024 01:36 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Feb 2024 01:36 AM IST
सार
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 16 फरवरी के बाद कभी भी अलीगढ़ में प्रवेश कर सकती है। उससे पहले अलीगढ़ में लोकसभा प्रभारी बदले गए हैं। अब तक यहां काम देख रहे कौशलेंद्र यादव के स्थान पर अब सुभाष शर्मा को नया लोकसभा प्रभारी बनाया गया है
विज्ञापन
भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी
- फोटो : साेशल मीडिया
विस्तार
कांग्रेस प्रदेश संगठन ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के अलीगढ़ आगमन और लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में लोकसभा चुनाव प्रभारी बदले गए हैं। साथ में भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर भी स्थान, रूट आदि पर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
पार्टी में प्रदेश स्तर से 3 फरवरी को लोकसभा प्रभारी बदले गए हैं। अब तक यहां काम देख रहे कौशलेंद्र यादव के स्थान पर अब सुभाष शर्मा को नया लोकसभा प्रभारी बनाया गया है। वहीं भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर भी काम शुरू कर दिया गया है। यह यात्रा 16 फरवरी के बाद कभी भी अलीगढ़ में प्रवेश कर सकती है। इस तरह के संकेत मिल रहे हैं। यात्रा का प्लान मिलने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
अब तक जीटी रोड पर पनैठी से या अतरौली से प्रवेश कराने की योजना है। यात्रा एटा चुंगी से क्वार्सी या फिर रामघाट रोड से क्वार्सी में प्रवेश करने के बाद अनूपशहर रोड, जमालपुर के रास्ते जीटी रोड के किसी गेस्ट हाउस में ठहरवाने की योजना है। इसके बाद अगले दिन जीटी रोड से आगरा रोड के रास्ते यात्रा को आगे रवाना किया जाएगा। जिलाध्यक्ष संतोष सिंह बस इतना ही कहते हैं कि अभी कार्यक्रम व आने वाले लोगों की संख्या को लेकर सूचना मिलने का इंतजार है। बाकी हमारी तैयारी पूरी है।
विज्ञापन