फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Chandrashekhar Ravan agent of BJP: Prashant Valmiki

अलीगढ़ः चंद्रशेखर रावण भाजपा का एजेंट : प्रशांत वाल्मीकि

Tue, 18 Jan 2022 01:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Chandrashekhar Ravan agent of BJP: Prashant Valmiki
आजाद समाज पार्टी के मुखिया चंद्रशेखर आजाद रावण द्वारा अखिलेश यादव पर दलित समाज को लेकर कसे गए तंज पर अब राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। यह बातें सोमवार को सपा के पूर्व प्रत्याशी प्रशांत वाल्मीकि व ऋषि चौहान वाल्मीकि ने तस्वीर महल स्थित प्रेस क्लब पर प्रेसवार्ता में कहीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर ने अखिलेश यादव पर दलित समाज को लेकर जो तंज कसा है उससे लगता है कि रावण भाजपा की भाषा बोल रहा है। यह अखिलेश यादव को बदनाम करने की साजिश है। किसी भी सूरत में इसे दलित समाज बर्दाश्त नहीं करेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर को यह नहीं पता कि भाजपा ने बाबा साहब के संविधान को कुचलने का काम किया है। चंद्रशेखर रावण भाजपा का एजेंट बनकर उनकी भाषा बोल रहा है। दलित समाज के लोग इसका विरोध करते हैं। इस मौके पर महानगर सचिव अरुन चौहान वाल्मीकि, अजय बजरंगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed